{"_id":"6207faddd55d1b282435f779","slug":"congress-did-a-road-show-in-favor-of-jayendra-ramola-rishikesh-news-drn40396486","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के रोड शो से कराया सियासी ताकत का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के रोड शो से कराया सियासी ताकत का एहसास
विज्ञापन
02 रेलवे रोड पर रोड शो करते कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस पार्टी ने रोड शो किया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने जो विश्वास कांग्रेस पर जताया है, वह व्यर्थ नहीं जाएगा। वह उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि यह जनसैलाब ऋषिकेश में परिवर्तन के लिए उमड़ा है। ऋषिकेश की जनता क्षेत्रीय विधायक द्वारा विकास कार्य न किए जाने से परेशान हैं। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के मामले में कोई काम नहीं हुआ।
रमोला ने कहा कि विधानसभा ऋषिकेश के विभिन्न वर्गों और संगठनों से ‘आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा’ अभियान के तहत घोषणापत्र के लिए सुझाव मांगे गए हैं। उन्हीं सुझाव को उन्होंने अपने घोषणापत्र में शामिल किया। इनमें मिनी आईटी पार्क की स्थापना, युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा उच्च शिक्षा के संस्थान की स्थापना, बालिकाओं के लिए महाविद्यालय की स्थापना, ऋषिकेश में मल्टीप्लेक्स पार्किंग की स्थापना, ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण की योजना, शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण के कार्य घोषणापत्र में रखे हैं। रोड शो जयराम आश्रम से शुरू होते हुए तिलक रोड, हीरालाल मार्ग, लक्ष्मण झूला मार्ग, क्षेत्र रोड, त्रिवेणी घाट से होते हुए जयराम कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचा।
रोड शो में नरेंद्र सिंह बिंद्रा, पूर्व विधायक शूरवीर सिंह सजवाण, हर्षवर्धन शर्मा, जगमोहन सकलानी, सुधीर राय, बचन पोखरियाल, दीप शर्मा, संजय गुप्ता, ललित मोहन मिश्र, रवि जैन, महेश सूद, राम कुमार सेंगर और जितेंद्र पाल पाठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा और कांग्रेस नेताओं के साथ बनखंडी, शांतिनगर की झुग्गी बस्तियों में जनसंपर्क कर 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जयेंद्र रमोला ने कहा कि इस क्षेत्र में अनेक ऐसे मुद्दे हैं, जिनका समाधान होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता उन पर विश्वास कर उन्हें जीत दिलाती है तो वह संपूर्ण क्षेत्र का विकास करेंगे। क्षेत्र की जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी। पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने कहा कि 15 सालों से स्थानीय विधायक द्वारा क्षेत्र में कुछ भी कार्य नहीं किए गए। इस बार ऋषिकेश में परिवर्तन निश्चित है। इस अवसर पर पार्षद अजीत सिंह गोल्डी, जितेंद्र पाल पाठी, विवेक तिवारी, विवेक वर्मा, प्रिंस सक्सेना, जगजीत सिंह जग्गी और दीपक जैन आदि उपस्थित थे।