फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress congratulated by feeding sweets to the public on rising inflation

बढ़ती महंगाई पर जनता को मिठाई खिलाकर कांग्रेस ने दी बधाई

Fri, 01 Apr 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Congress congratulated by feeding sweets to the public on rising inflation
02 महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कांग्रेस ने रेलवे रोड पर लोगों को मिठाई खिलाकर बढ़ती महंगाई की बधाई दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में मिले जनता के आशीर्वाद के बदले उनको महंगाई की मार दी है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम कम करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय के बाहर बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं निजी वाहन, ऑटो, ई रिक्शा चालकों, सब्जी, फल विक्रेताओं और सड़क पर फड़ लगाने वाले दुकानदारों को लड्डू खिलाकर चुनाव संपन्न होने के बाद पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी की बधाई दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से माल ढुलान का खर्च बढ़ जाता है। इससे दैनिक प्रयोग की हर एक वस्तु के दाम बढ़ते हैं। सरकार ने चुनाव से ठीक पहले पेट्रोल डीजल के दाम को कम कर जनता को छला। अब पेट्रोल, डीजल के साथ एलपीजी गैस के दाम बढ़ाकर आम आदमी को घर चलाना मुश्किल कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश सचिव विवेक तिवारी, पार्षद भगवान सिंह पंवार, राकेश सिंह, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कमलेश शर्मा, विमला रावत, प्रदीप जैन, अरविंद जैन, सतीश शर्मा, नंदकिशोर जाटव, अमित पाल, जयपाल सिंह, जतिन जाटव, जितेंद्र जाटव, अमरदीप, राकेश वर्मा, देवेंद्र कुमार, बुरहान अली और राजू गुप्ता आदि लोग मौजूद थे। उधर, नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला, मुनिकीरेती एवं जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग, नरेंद्रनगर के कांग्रेसियों ने पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दामों पर पेट्रोल पंप ढालवाला में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर महावीर खरोला, उत्तम सिंह असवाल, दिनेश सकलानी, अजय रमोला, राजेंद्र राणा, दिनेश चंद्र मास्टर, अनिल रावत, दीपक खत्री, विक्की प्रजापति, बिपिन रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
भितरघात के आरोपों से गर्म हुआ माहौल
पूर्व सभासद सोनू पांडेय को पार्टी कार्यालय में देखकर एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि भितरघात के चलते कांग्रेस को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भितरघात करने वालों को पार्टी के कार्यक्रमों में बुलाना गलत है। इस पर पूर्व सभासद सोनू पांडे भी भड़क गए। उन्होंने भितरघात के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वह भी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उनको कार्यालय प्रभारी ने कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना दी थी। दोनों में काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। इसके बाद जयेंद्र रमोला ने पार्टी पदाधिकारियों को फोन कर भितरघात करने वाले लोगों को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की, जबकि पूर्व सभासद सोनू पांडेय ने कहा कि उन्होंने एक कार्यकर्ता के तौर पर कांग्रेस के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया।
चौराहे पर सिलिंडर रखकर किया प्रदर्शन
डोईवाला। देश भर में बढ़ती महंगाई को लेकर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डोईवाला चौक पर सिलिंडर लेकर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता का जीना मुहाल हो गया है।

बृहस्पतिवार को कई कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री के नेतृत्व में डोईवाला चौक पर एकत्रित हुए और महंगाई को लेकर भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से महंगाई बढ़ती जा रही है। गन्ना समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि बिजली, पानी और पेट्रोल के दाम बढ़ने से आम आदमी की कमर टूट रही है। उन्होंने कहा कि जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से लोगों को आर्थिक परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। नौटियाल ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी का विकास ठप हो गया है। प्रदर्शन में पूर्व प्रधान अब्दुल रज्जाक, पन्ना लाल गोयल, करतार सिंह नेगी, अमित मनवाल, भारत भूषण कौशल, सभासद गौरव मल्होत्रा, बलविंदर सिंह और उम्मेद वोरा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed