{"_id":"67955007e4efb6267e09c106","slug":"congress-captures-for-the-second-time-in-a-row-bindiya-wins-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-603975-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्गाश्रम जौंक : लगातार दूसरी बार कांग्रेस पार्टी का कब्जा, बिंदिया जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्गाश्रम जौंक : लगातार दूसरी बार कांग्रेस पार्टी का कब्जा, बिंदिया जीती
Sun, 26 Jan 2025 02:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी जनपद की नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। यहां कांग्रेस की बिंदिया अग्रवाल ने भाजपा की हिमानी राणा को 580 वोटों से हराया। हालांकि यहां चार वार्डों में से तीन में भाजपा सभासदों की जीत हुई है। मात्र एक वार्ड में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम में 4207 मतदाता हैं। जिनमें से 3349 ने मतदान किया। जिसमें से कांग्रेस की बिंदिया अग्रवाल को 1903 व भाजपा की हिमानी राणा को 1323 वोट मिले। बिंदिया अग्रवाल ने 580 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं वार्ड एक में भाजपा की रेणुका भंडारी को 466 व कांग्रेसी की मीनाक्षी देवी को 336 वोट मिले। 130 वोटों से रेणुका विजयी रही। वार्ड दो में सुरुचि अवस्थी को 417 व कांग्रेस की पूनम देवी को 347 वोट मिले। भाजपा की सुरुचि अवस्थी 70 वोटों से विजयी रही। वार्ड तीन में भाजपा के जितेंद्र सिंह धाकड़ को 471 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की पार्वती देवी को 317 मत मिले। जितेंद्र धाकड़ 154 मतों से विजयी रहे। वार्ड चार में कांग्रेस के मुरलीधर शर्मा को 501 व भाजपा के गजेंद्र नागर को 380 वोट मिले। कांग्रेस के मुरलीधर शर्मा 121 वोटों से विजयी रहे।
-- -
पार्किंग व कूड़ा निस्तारण रहेगी प्राथमिकता : बिंदिया अग्रवाल
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक पर लगातार दूसरी बार कांग्रेस का कब्जा कायम रहा। यहां कांग्रेस प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल ने जीत दर्ज की है।
नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। बिंदिया ने कहा कि परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते मजबूत राजनीतिक नींव का उन्हें लाभ मिलेगा। क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण व पार्किंग सबसे बड़ी समस्या हैं। इन सुविधाओं को विकसित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा। पेयजल आपूर्ति व आंतरिक मार्गों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पूर्व बिंदिया के देवर माधव अग्रवाल नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के अध्यक्ष रहे हैं। बिंदिया ने बताया कि 10 साल पहले जब पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिला आरक्षित हुआ था तब भी वह राजनीति में आना चाहती थी। लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण उस वक्त वह प्रतिभाग नहीं कर पाई। स्वर्गाश्रम जौंक को 12 जुलाई 2022 को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया था। यहां चार वार्ड हैं। बिंदिया दूसरी महिला अध्यक्ष हैं। सबसे पहली महिला अध्यक्ष भाजपा की शकुंतला राजपूत रही। इसके बाद दूसरा बोर्ड कांग्रेस का रहा। जिसमें अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के माधव अग्रवाल रहे। यह स्वर्गाश्रम जौक नगर पंचायत का तीसरा बोर्ड है।