फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress burnt the effigy of BJP state president

कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

Thu, 24 Jun 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Congress burnt the effigy of BJP state president
श्यामपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। हरिद्वार में लाइब्रेरी निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे विपक्षी दल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घेराबंदी में जुट गए है। श्यामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदन कौशिक का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने मदन कौशिक को भाजपा प्रदेश के पद से बर्खास्त करने और उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

श्यामपुर स्थित कांग्रेस जनसहायता केंद्र के बाहर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ हरिद्वार में डेढ़ करोड़ के लाइब्रेरी घोटाले को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दायर की गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में भाजपा सरकार के राज में तब के कद्दावर मंत्री की विधारसभा में 12 सार्वजनिक लाइब्रेरी बनवाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। लेकिन आज तक एक भी लाइब्रेरी का निर्माण नहीं हुआ है। इससे साफ है कि केंद्र और राज्य सरकार भी भ्रष्टाचार में लिप्ट है। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि आए दिन इनके नेताओं और मंत्रियों के काले कारनामों की पोल खुल रही है। उन्होंने राज्यपाल से मदन कौशिक की विधासभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा नैतिकता के आधार पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को मदन कौशिक से इस्तीफा लेना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में पूर्व प्रधान सतीश रावत, दीपक नेगी, राकेश कंडियाल, सतेंद्र पंवार, रवि राणा, हरभजन सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, देवेंद्र दत्त बेलवाल, यश अरोड़ा, अलका क्षेत्री, सरोजनी थपलियाल, आशा सिंह चौहान, विक्रम भंडारी, विशाल सजवाण, देव पोखरियाल, प्रवीण गोनियाल, हरिओम यादव आदि लोग शामिल रहे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed