फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Compositions described through the pain of the mountain

रचनाओं के माध्यम से बयां किया पहाड़ का दर्द

Wed, 28 Dec 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Wed, 28 Dec 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Compositions described through the pain of the mountain
श्यामपुर में आयोजित गढ़वाली कवि सम्मेलन में रचना प्रस्तुत करते कवि। - फोटो : amar ujala

पहाड़ों से का दर्द कवियों ने रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किए। साथ ही उन्होंने नोटबंदी के कारण जमाखोरों और भ्रष्टाचारियों पर तंज कसे। कवियों ने राजनेताओं द्वारा वोट मांगने पर हास्य और व्यंग्य रचनाएं सुनाकर श्रोतागणों को लोटपोट किया।

विज्ञापन


श्यामपुर स्थित नव चेतना विद्यालय में मंगलवार को लोकभाषा गढ़वाली कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कमला प्रसाद भट्ट, अतिविशिष्ठ अतिथि जय सिंह रावत, विशिष्ठ अतिथि राजपाल पंवार और स्कूल प्रबंधक अनिल नवानी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का  शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूली छात्रा द्वारा सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान कवि नरेंद्र रयाल ने बणै था परधान जी, लिखै पढ़ौं कि, करला विकास पुले पतै कि..., सत्येंद्र चौहान ने अब नि सयेदा, अब नि सुणेंदा, रोज का ताना बाना रै..., के साथ बोडी का पहली बार शहर में करवाचौथ हास्य रचना सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवियत्री बीना कंडारी ने ना धरती कैकि, ना आगास कैकि ना बयार..., लोकेश नवानी ने दग्डया हम छकना छवां अफु तै ही हर बार.., कविता प्रस्तुत की। राकेश मोहन ध्यानी ने चुनाव पर रचना-चुनाव च बल, चुनाव च बल..., से राजनेताओं पर तंज कसे।

शांति प्रसाद जिज्ञासु ने खौकयेग्यों मी बाढू देखी, ई बग्वाल मामी नि ऐ तू, रचना सुनाकर पहाड़ का दुख बयां किया। देवेंद्र उनियाल ने कन होंदिब्वे नौना पर जब जोट लगदि, नौना दगडी रौंदि वे..., मदन ढुकलान ने सुद्धि-बुद्धि खामाखा..., कविताएं सुनाईं।


हेमवती नंदन भट्ट (हेमूू) जी ने कोल्ड्रिंग बियरबार पाड़ डांडा वारवार कच्ची न पक्कयूंकि बार मैनिफैक्चरिंग बहार डेवलपमेंट 2020 मां रचना सुनाकार पहाड़ के विकास की बात की। इस मौके पर श्यामुपर प्रधान शाकुंभरी बिष्ट, रूपानंद भट्ट, स्कूल प्रधानाचार्या नीलम नवानी, मैती स्वयं सेवी संस्था अध्यक्ष कुसुम जोशी, डा. विक्रम अलंकार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed