{"_id":"5d5863e08ebc3e897459c3a4","slug":"complain-with-the-commission-if-you-are-not-hearing-rishikesh-news-drn3166376165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनवाई नहीं हो रही तो आयोग से करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनवाई नहीं हो रही तो आयोग से करें शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुसूचित जाति आयोग ने अनुसूचित जाति के लोगों की शिकायतों और उनके निराकरण के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों से अनुसूचित जाति के लोगों से संबंधित समस्याओं के निराकरण की रिपोर्ट मांगी गई। नगर निगम में आयोजित बैठक के दौरान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भूपालराय आर्य ने कहा कि अनुसूचित जाति से संबंधित अगर किसी शिकायत का निराकरण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो तो संबंधित विभाग के अधिकारी अनुसूचित जाति आयोग से शिकायत कर सकता है। ऐसी शिकायतों का आयोग प्रदेश सरकार से मिलकर समाधान करेगी।
कहा कि आयोग के सामने कई शिकायतें आ रही जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागों में अनुसूचित जाति से संबंधित सभी शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग के सचिव विपिनचंद्र रतूड़ी, अधिवक्ता देव सिंह, वैयक्तिक सहायक सपना, मुख्य नगर आयुक्त चतर सिंह चौहान, तहसीलदार रेखा आर्य, समाज कल्याण अधिकारी महेश प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग आरसी केलकुरा, एसएसआई मनोज नैनवाल, सहायक खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार नेगी आदि मौजूद थे।