फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   'College working for the upliftment of Sanskrit'

संस्कृत शिक्षा के उत्थान के लिए काम कर रहा श्रीदर्शन महाविद्यालय: सुबोध उनियाल

Mon, 20 Dec 2021 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
'College working for the upliftment of Sanskrit'
03 मुनिकीरेती स्थित दर्शन महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल ऋषिकुमार। - फोटो : RISHIKESH
श्रीदर्शन महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि श्रीदर्शन महाविद्यालय देश में सनातन संस्कृति के उत्थान के काम रहा है। यहां से पास हुए छात्र आज देश के बड़े पदों पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गढ़वाली मांगल गीतों से हुई। उसके बाद महाविद्यालय के छात्रों की ओर से स्वस्तिवाचन किया गया। कार्यक्रम में राम तपस्थली आश्रम ब्रह्मपुरी के परमाध्यक्ष स्वामी दयानंद महाराज ने सनातन संस्कृति पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्या अर्जन से व्यक्ति उच्च पद हासिल कर सकता है। श्रीदर्शन महाविद्यालय में पढ़ाई का अच्छा स्तर होने और अनुशासन होने से एक अलग ही नाम है। आज देश के दूसरे राज्यों से यहां छात्र संस्कृत शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। महाविद्यालय के अध्यक्ष बंशीधर पोखरियाल ने कहा कि महाविद्यालय में कठोर अनुशासन का पालन कराया जाता है। यहां से निकले छात्र सेना, पुलिस और अन्य विभागों में कार्यरत हैं। विद्यालय के प्रबंधक संजय शास्त्री ने कहा कि श्रीदर्शन महाविद्यालय का नाम संस्कृत शिक्षा में अलग है। कैबिनेट मंत्री सुुबोध उनियाल ने कहा कि श्रीदर्शन महाविद्यालय महाविद्यालय को उनकी तरफ से जो भी सहायता चाहिए, उसके लिए वह हर समय तैयार हैं। कार्यक्रम में छात्रों को छात्रवृत्ति भी बांटी गई। इस दौरान समाजसेवियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वामी विश्वास दास महाराज, प्रमोद दास महाराज, जगदीश प्रपन्नाचार्य, मनोज प्रपन्नाचार्य, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, स्वामी गुरुचरण मिश्र, भानुमित्र शर्मा, आईडी जोशी, हृदयराम सेमवाल, आशाराम व्यास, वेदप्रकाश धींगड़ा, डॉ. माधव मैठाणी और अनूप रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed