फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   College lockout due to lack of exam results

परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने पर एनएसयूआई ने की तालाबंदी

Tue, 07 Dec 2021 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
College lockout due to lack of exam results
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज में पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में तालाबंदी कर धरना दिया। कहा कि तीन वर्षीय स्नातक की पढ़ाई पांच साल में हो रही है, जिसका नुकसान विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता डोईवाला महाविद्यालय पहुंचे और पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी के साथ कॉलेज में धरना देकर आक्रोश जताया है। एनएसयूआई के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सावन राठौर ने कहा कि लंबे समय से कॉलेज और विश्वविद्यालय से गुहार लगाने के बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। कहा कि यदि जल्द रिजल्ट घोषित नहीं हुआ तो छात्र आमरण अनशन के लिए बाध्य हो जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में आरिफ अली, निकलेश, रीता, शहदाब, फिरोज, आदिल, अतुल कुमार, मनमीत सिंह, राहुल आर्य और ऋषभ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed