फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   cold city

शीतलहर से धूप में छूटी कंपकंपी

Tue, 15 Dec 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Tue, 15 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
cold city

शीतलहर के चलते जहां धूप में भी लोगों की कंपकंपी छूटी वहीं कोहरा मुश्किलें और बढ़ा रहा है। विजीबिलिटी कम होने से चालकों को परेशानी हो रही है। वाहनों को हेडलाइट जलाकर आवाजाही कर रहे हैं। सुबह दस बजे के बाद कोहरा हटा लेकिन शीतलहर के चलते लोग धूप में भी कंपकंपाते रहे। स्कूली बच्चों को ज्यादा दिक्कत हुई।

विज्ञापन


सोमवार तड़के कामकाजी लोग घरों से बाहर निकले तो सामना घने कोहरे से हुआ। दूर दूर तक कुछ नजर नहीं आया। सामान्य दिन में सरपट दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वाहनों की लाइट जलाकर बमुश्किल सड़क से गुजरे। कोहरे के चलते आस्था पथ और त्रिवेणीघाट पर सुबह की सैर के लिए आने वाले लोगों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन


बच्चे सड़क किनारे ठिठुरते हुए स्कूल बस का इंतजार करते नजर आए। सुबह करीब 10 बजे कोहरा हटा और सूरज ने दर्शन दिए। धूप खिली, लेकिन शीत लहर से ठंड में कमी नहीं आई। हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। शाम ढलने के बाद शहर में कोहरे की हलकी चादर बिछ गई और कंपकंपाती सर्दी ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed