{"_id":"5d6837498ebc3e01463f2154","slug":"cmo-angry-after-seeing-dirt-in-hospital-rishikesh-news-drn317938226","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गंदगी देख बिफरे सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में गंदगी देख बिफरे सीएमओ
विज्ञापन
राजकी चिकित्सालय में मरीजों का हाल जानते सीएमओ डा. एसके गुप्ता।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। यहां गंदगी देख वह अधिकारियों और कर्मचारियों पर बिफर पड़े। उन्होंने मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एनएस तोमर के समक्ष नाराजगी जताई और अस्पताल को पूर्णतया स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने डेंगू वार्ड, जनरल वार्ड, प्राइवेट वार्ड में पहुंचकर मरीजों के स्वास्थ्य का हाल जाना और डॉक्टरों, नर्सों को मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में सरकारी अस्पताल में 24 डेंगू के मरीज रोगी भर्ती हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। डेंगू को लेकर अस्पताल प्रशासन को अलर्ट किया गया है। इसके तहत अस्पताल में दवाईयां और बेडों की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। पूरे ब्लॉक की आशाओं को क्षेत्र में डेंगू के मरीजों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों से स्वास्थ्य विभाग डेंगू के मरीजों की डेली रिपोर्ट ले रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम की सहायता से फॉगिंग और कीटनाशक दवाइयों का लगातार छिड़काव करवाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने आशाओं के सुपरवाइजर एसएस यादव से डेंगू के माइक्रोप्लान की जानकारी ली। इस सुपरवाइजर यादव ने बताया कि घरों में जाकर डेंगू का सर्वे किया जा रहा है। इस मौके पर सीएससी इंचार्ज डॉ. कुंवर सिंह भंडारी, डॉ. सुरेश कोठियाल आदि उपस्थित थे।