फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   CM Lutaa money on the Psalms

सीएम ने भजनों पर लुटाए पैसे

Wed, 12 Oct 2016 01:08 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Wed, 12 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
CM Lutaa money on the Psalms
सीएम ने लुटाए पैसे - फोटो : amar ujala

भाजपा युवा मोर्चा के परवादून जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल ने प्रदेश सरकार पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। कहा सरकार जनता तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंचा पाई है। लेकिन, आपदा के चार करोड़ रुपये प्रदेश सरकार ने केदारनाथ में कैलाश खेर के भजनों पर लुटा दिए। कहाकि प्रदेश सरकार की नाकामी की पोल खोलने के लिए 13 अक्तूबर को भाजयुमो के बैनर तले डोईवाला तहसील में घेरा डालो डेरा डालो के तहत कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन


प्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सेमवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार की नाकामी के चलते मूलभूत सुविधाओं को मोहताज है। बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत को क्षेत्र में विभिन्न कार्यों की मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा गया था। लेकिन, सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया। सरकार की पोल खोलने के लिए 13 अक्तूबर को डोईवाला तहसील में घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रपति को प्रदेश सरकार की नाकामी के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। 
विज्ञापन


कहाकि मुख्यमंत्री विकास कार्यों के लिए बजट का अभाव होने का रोना रोते आ रहे हैं। लेकिन, सरकार ने केदारनाथ में आपदा पीड़ित लोगों के पैसों से कैलाश खेर के गाने पर चार करोड़ लूटा दिए। इस दौरान मुकेश चौधरी, चेतन शर्मा, सुदेश कंडवाल, मोहति शर्मा, संजीव चौहान, कपील, हैप्पी सिंह, अभिषेक यसवंत सिन्हा, विवेक गोस्वामी, पंकज शर्मा भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed