फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cleft lip and palate surgery will be free in AIIMS

Rishikesh News: एम्स में निशुल्क होगी कटे होंठ और तालु की सर्जरी

Fri, 29 Mar 2024 03:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Cleft lip and palate surgery will be free in AIIMS
एम्स में जन्म से कटे होंठ और तालु के मरीजों का ऑपरेशन निशुल्क होगा। इसके लिए ऑपरेशन स्माइल और एम्स ऋषिकेश के बीच अनुबंध हुआ है।
विज्ञापन


जन्मजात कटे होंठ और तालु की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए एम्स से राहत की खबर है। एम्स के बर्न और प्लास्टिक चिकित्सा विभाग की ओर से इन लोगों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। समस्याओं से ग्रसित लोगों की सर्जरी निशुल्क की जाएगी।



एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया जिन लोगों के कटे होंठ अथवा कटे तालु होते हैं, वह ढंग से भोजन नहीं कर पाते हैं और उन्हें बोलने में दिक्कत रहती है। उन्होंने कहा कि संस्थान के प्लास्टिक चिकित्सा विभाग की ओर मुहिम चलाकर सुनिश्चित किया जाएगा कि ऑपरेशन के माध्यम से उनकी इस समस्या का निदान किया जाए। ऑपरेशन स्माइल संस्था के कार्यकारी निदेशक अभिषेक सेन गुप्ता ने कहा कि संस्था पिछले 40 वर्षों से निम्न और गरीब तबके के रोगियों की मदद के लिए विभिन्न कार्य कर रही है।
विज्ञापन






स्पीच थेरेपी भी निशुल्क

बर्न और प्लास्टिक चिकित्सा विभाग की डाॅ. देवरती चट्टोपाध्याय ने बताया कि अनुबंध के तहत ऐसे मरीजों को सर्जरी के अलावा वाक उपचार (स्पीच थेरेपी), डेंटल उपचार, पोषण और व्यापक देखभाल की सुविधा भी निशुल्क प्रदान की जाएगी। उत्तराखंड के अलावा समीपवर्ती अन्य राज्यों के लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed