फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cleanliness chariot run in wards

गीला, सूखा कूड़ा अलग करने के लिए चलाया स्वच्छता रथ

Thu, 05 Nov 2020 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness chariot run in wards
फोटो समाचार
विज्ञापन

-----
को वार्डों में चलाया स्वच्छता रथ
- गीला, सूखा कूड़ा अलग करने के लिए चलाया स्वच्छता रथ
- यूएनडीपी और एचडीएफसी के चलाया जा रहा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। वर्ष 2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए नगर निगम ने अभी से ही पूरी तरह से कमर कस ली है। स्वच्छता के प्रति तीर्थनगरी के लोगों को जागरूक करने के लिए निगम प्रशासन ने निगम के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता रथ चलाया। जिसमें निगम ने ऋषिकेश वासियों को अलग-अलग सूखा और गीला कूड़ा एकत्र कर स्वच्छता वाहनों में डालने के लिए जागरूक किया।

बुधवार को नगर निगम ऋषिकेश, यूएनडीपी एवं एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आकांक्षा संस्था की ओर से संचालित स्वच्छता रथ को मेयर अनिता ममगाईं ने निगम परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेयर ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए मुकाबला कड़ा होना है। जिसके लिए नगर निगम ने शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता रथ उतारा है। स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, निगम प्रशासन की ओर से शहर के सभी वार्डों में 50 हजार कूड़ेदान बांटने का कार्य चल रहा है। नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि स्वच्छता रथ के माध्यम से निगम वासियों को कचरा-प्रबंधन के लिए भी जागरूक किया जाएगा। यूएनडीपी परियोजना अधिकारी विद्या भूषण सिंह ने कहा कि संस्था की ओर से वार्ड में घर-घर जाकर पृथक्करण को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रगति विहार, गंगानगर, अमितग्राम में बेहतर परिणाम मिल रहे है। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त एलम दास, विनोद लाल, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, सचिन रावत, अभिषेक मल्होत्रा, प्रशांत कुकरेती, संतोष गुसाईं, प्रेम माथुर, मेहंदी जैदी, मीनाक्षी, संजय वर्मा, सुजीत यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed