फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Clashes broke out between tourists and contract workers

Rishikesh News: पर्यटकों और ठेका कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट

Mon, 09 Jun 2025 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Clashes broke out between tourists and contract workers
ऋषिकेश। ढालवाला के खारास्रोत में अंग्रेजी शराब के ठेके में ठेका कर्मचारियों और पर्यटकों के बीच मारपीट हो गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे और पत्थरबाजी भी हो रही है। थाना मुनि की रेती पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। सूत्रों के अनुसार खारास्रोत में अंग्रेजी शराब के ठेके पर शराब लेने के लिए कुछ बाहरी पर्यटक आए थे। ठेका संचालकों ने पर्यटकों के साथ ओवर रेटिंग कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मामला दो दिन पुराना है। हरियाणा के कुछ लोगों का विवाद ठेका कर्मचारियों के साथ हो गया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed