फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Clashes between AAP workers and police

आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, नोकझोंक

Mon, 01 Nov 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Clashes between AAP workers and police
पुलिस जवानों के साथ धक्कामुक्की करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय का घेराव करने जा रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं से मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आप प्रभारी ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र डॉ. राजे सिंह नेगी के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक के पांच वर्षों की पांच उपलब्धि को लेकर उनके कार्यालय का घेराव करने के लिए जा रहे थे। कार्यक्रम की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने कोयलघाटी से लेकर बैराज स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय तक जगह जगह बेरिकेटिंग लगाकर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की थी। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जैसे आप कार्यकर्ता सुबह करीब सवा 11 बजे वीरभद्र रोड पर वीरपुर खुर्द तिराहा पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें बलपूर्वक रोक दिया। पुलिस प्रशासन के काफी समझाने बुझाने के बाद पार्टी कार्यकर्ता वापस लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में विधानसभा संगठन मंत्री दिनेश असवाल, सुनील दत्त सेमवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, नरेंद्र सिंह, अजय रावत, हिमांशु नेगी, नीरज कशयप, पंकज गुसाईं, अश्वनी सिंह, चंद्रमोहन भट्ट, देवराज सिंह नेगी, कुलदीप राणा, गोविंद रावत, नरेंद्र सिंह, प्रभात झा, हिमांशु नेगी, कमलेश्वर जखमोला, जयेंद्र प्रसाद, अंकित डबराल, गौरव दुबे, अश्वनी, दीपक कश्यप, मनमोहन नेगी, सत्येंद्र नेगी, शुभम कुकरेती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed