फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   civic aminities

सीएम के सामने रखा समस्याओं का पहाड़

Sun, 14 Feb 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 14 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
civic aminities

नगर में शनिवार देरशाम आयोजित चौपाल कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के समक्ष सीवर, सड़क, भूमि के पट्टों, बिजली, पानी, जल भराव, दूषित जलापूर्ति, सरकारी भूमि पर भूमाफिया के कब्जों, बेघरों को भूमि के पट्टे आदि समस्याएं उठाई।

विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं का संज्ञान लेने और प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अधिकारियों को समस्याओं का निदान करने और कार्रवाई से अवगत कराने को कहा।
विज्ञापन


शनिवार देरशाम तय कार्यक्रम से काफी विलंब के बाद मुख्यमंत्री महंत परशुराम सभागार में आयोजित चौपाल में पहुंचे। इस दौरान चौपाल में मौजूद विभिन्न स्थानों से आए लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष कई समस्याएं उठाई। चौपाल की शुरुआत में हुई नारेबाजी के दौरान पार्टी में गुटबाजी भी साफ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर स्थान नहीं मिलने पर भी कुछ नेताओं ने नाराजगी जताई। इसके बाद कुछ लोगों और को मंच पर जगह दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, महासचिव राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, राकेश अग्रवाल, दीप शर्मा, जयपाल जाटव, विजयपाल सिंह रावत, मनीष शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, राहुल शर्मा, अनीता वशिष्ठ, भगतराम कोठारी, मधु जोशी, मधु सेमवाल के अलावा  एसएसपी डा. सदानंद दाते, एसडीएम अरविंद कुमार पांडेय, सीओ चक्रधर अंथवाल आदि मौजूद थे।


बात करने और कार्य कराने की कला सीखें लोग
चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मौके पर लोगों द्वारा रखी जा रही समस्याओं और उनमें दोहराव से खीझते हुए कहा कि ऋषिकेश के लोगों को काम कराने और बात करने की कला को सीखने की जरूरत है। किससे कैसे काम निकालना है, यह यहां के लोगों को नहीं आता।

एक ही बात को बार-बार दोहराना ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश को महानगर बनाने के लिए यहां सड़क, सीवर लाइन, पेयजल जैसी समस्याओं को दुरुस्त करना जरूरी है। इस दिशा में जल्द कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार अर्द्धकुंभ के आयोजन के लिए बजट दे या नहीं दे, राज्य सरकार कुं भ मेले के आयोजन और सुविधाओं को उपलब्ध कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

इस दौरान एम्स में चल रहे विवाद के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए जल्द जिलाधिकारी को एम्स में भेजा जाएगा और समस्या का जल्द निस्तारण की कोशिश की जाएगी।  एनजीटी के मामले में लोगों को हो रही परेशानी के बारे में सीएम ने कहा कि इस बाबत ट्रिब्यूनल से बात की जाएगी।


त्रिवेणीघाट में लाई जाएगी गंगा की जलधारा
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने त्रिवेणीघाट पर स्थायी जलधारा को जल्द लाने का फिर से भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया है। योजना का कार्य चल रहा है। तीर्थयात्रियों, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए त्रिवेणीघाट पर बारों महीने के लिए जलधारा शीघ्र लाई जाएगी, जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो।



एसबीएम इंटर कालेज में भरेंगे पद
ऋषिकेश। सीएम ने एसबीएम इंटर कालेज में रिक्त चल रहे शिक्षकों के 12 पदों को शीघ्र भरने की बात कही है। उन्होंने पूर्व में 24 दिसंबर-2014 को स्कूल प्रबंधन को इसका भरोसा दिलाया था। सीएम ने दोहराया कि रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र अपनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed