फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   City traffic lights at intersections.

शहर के चौराहों पर जगमगाएगी ट्रैफिक लाइट

Fri, 23 Dec 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Fri, 23 Dec 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
City traffic lights at intersections.
ऋषिकेश नगर पालिका सभागार में सभासदों के साथ बोर्ड बैठक लेते पालिकाध्यक्ष। - फोटो : amar ujala

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के तिराहों और चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें जगमगाएंगी। ट्रैफिक लाइटों के जलने से वाहन चालकों के अलावा स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ट्रैफिक लाइटें लगाने का प्रस्ताव ऋषिकेश पालिका बोर्ड की बैठक में सर्व सम्मति से पारित किया गया।

विज्ञापन


नगर पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता जल्द लागू होने की उम्मीद है। इसीलिए बोर्ड बैठक के एजेंडे में सिर्फ सभासदों के क्षेत्रों में होने वाली सड़क, नाली, पार्क निर्माण और पथ प्रकाश के मामले ही शामिल किए गए।
विज्ञापन


बैठक में पालिका क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों के सड़क, नाली और विद्युत प्रकाश की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न वार्डों में नाली, स्लैब, सड़क आदि निर्माण कार्य पर प्रस्ताव पारित हुआ। पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए शहर में ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए निजी कंपनी से बात कर एक महीने के अंदर तिराहे, चौराहों पर सिग्नल जगमगाएंगे। पुलिस प्रशासन को ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव दिया जाएगा। बैठक में पालिका सुप्रीडेंटेट निशांत अंसारी, एकाउंटेंट निर्मला लोहानी, सभासद कुलदीप शर्मा, दीपक धमीजा, शिव कुमार गौतम, हरीश तिवारी, अनीता बहल, प्रर्मिता देवी, मीरा प्रजापति, कविता शाह, बृजपाल राणा, अशोक पासवान, सावित्री देवी, सुमित पंवार, विजय लक्ष्मी भट्ट, राजकुमारी जुगरान, रीना शर्मा, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed