{"_id":"570ea70f4f1c1b5d644a6bc3","slug":"choke-on-the-road-came-from-the-sewer-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर चोक होने से मार्ग पर बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर चोक होने से मार्ग पर बह रहा गंदा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
सीवर
- फोटो : amar ujala
ग्राम पंचायत तपोवन स्थित प्राचीन लक्ष्मण मंदिर के समीप सप्ताहभर से सीवर लाइन चोक है। इसके कारण सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य मार्ग पर बह रहा है। गंदगी के कारण आसपास दुर्गंध फैली हुई है, मगर संबंधित विभाग सीवर लाइन को दुरुस्त करने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन
क्षेत्र में अर्द्धकुंभ मेला चल रहा है, मगर हालात क्या हैं, तपोवन में सप्ताहभर से चोक सीवर लाइन से व्याप्त गंदगी को देखकर समझा जा सकता है।
करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में गंगा स्नान और दर्शन को आने वाले हजारों श्रद्धालु हर रोज सीवर की गंदगी से परेशान हो रहे हैं, मगर इसे दुरुस्त करने वाला कोई नहीं है। विभागीय हीलाहवाली के कारण देश-विदेश से यहां आने वाले पर्यटक, तीर्थयात्री और स्थानीय लोगों को मार्ग से गुजरते समय नाक-मुंह बंद करके चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रवासी सरदार सिंह पुंडीर, रामकिशोर बलूनी, लाल सिंह, सर्वेश कुमार व चिंटू ने बताया कि ओवरफ्लो सीवर लाइन के कारण क्षेत्र में गंदगी फैली हुई है, मगर इसे ठीक करने में विभाग कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन
गंदगी के कारण कोई भी यात्री व पर्यटक दुकानों के आसपास नहीं टिक पा रहे है। इससे उनके व्यवसाय को भी नुकसान हो रहा है। उन्होेंने बताया कि समस्या से विभाग को अवगत कराया जा चुका है। विभागीय कर्मचारी मौके पर आकर देखते हैं और फिर चले जाते हैं।
इनकी सुनिए
मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो जल्द संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान किया जाएगा।-पीके अग्रवाल, सहायक अभियंता, नेशनल गंगा रिवर बेसिन अथॉरिटी।