{"_id":"5d7e941b8ebc3e939e46f97c","slug":"children-with-cleft-lips-and-palate-will-get-smile-rishikesh-news-drn3197620189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटे होंठ और तालू के बच्चों को मिलेगी ‘मुस्कान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटे होंठ और तालू के बच्चों को मिलेगी ‘मुस्कान’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में कटे होंठ और तालू के बच्चों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मुस्कान वार्ड तैयार किया गया है, जहां बच्चों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओर से बनाए गए वार्ड का उद्घाटन स्माइल ट्रेन फाउंडेशन की सीईओ सुसाना शेफर, डॉ. विजेंद्र चौहान और डॉ. संजय द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सुसाना शेफर ने कहा कि हिमालयन अस्पताल जैसी संस्थाओं की मदद से स्माइल ट्रेन को बड़े पैमाने पर संचालित करना संभव हो पाया है। स्माइल ट्रेन के माध्यम से विश्व भर में साढ़े पांच लाख बच्चे व बड़ों की सर्जरी की जा चुकी है।
वीडियो संदेश में कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि हिमालयन अस्पताल के माध्यम से रोगियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का हर स्तर पर प्रयास हो रहा है। इसी के तहत प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने मुस्कान रथ का भी संचालन शुरू किया। प्लाटिक सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि अब तक 8500 लोगों की सर्जरी कर उनके चेहरों पर मुस्कान देने का काम किया गया है। मुस्कान वार्ड में रोगियों और उनके परिजनों को विश्राम, मनोरंजन आदि की भी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में डॉ. ज्योति द्विवेदी, डॉ. सुनील सैनी, डॉ. प्रकाश कैशवय्या, डॉ. मुश्ताक अहमद, डॉ. रेनू धस्माना, डॉ. वाईएस बिष्ट, ममता कैरोल, शीला कोयाना आदि मौजूद थे।