{"_id":"622cc3f288f9060c2f69c342","slug":"children-like-doraemon-and-superman-s-pitchforks-rishikesh-news-drn406260381","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के लिए हर्बल रंगों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के लिए हर्बल रंगों की बढ़ी मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों के त्योहार होली के लिए इस बार नगर के बाजारों में हर्बल रंगों की अधिक मांग हो रही है। हर्बल रंगों से त्वचा और वातावरण को भी नुकसान होने से बचाए जाने की मुहिम चल रही है। वहीं, दूसरी ओर बच्चों को डोरेमोन से लेकर सुपरमैन की पिचकारियां भा रही हैं।
होली के लिए नगर के मुख्य बाजार रेलवे रोड, देहरादून रोड, मिल रोड और ऋषिकेश रोड के बाजार सज गए हैं। कोरोना संक्रमण में गिरावट के चलते इस बार होली को लेकर आम लोगों से लेकर व्यापारियों में भी उत्साह देखा जा रहा है। इसी के चलते नगर के बाजारों में अभी से रौनक दिखाई देने लगी है। होली के लिए लोगों ने अभी से खरीदारी भी शुरू कर दी है। बाजारों में हर्बल रंगों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है। रासायनिक रंगों से लोग परहेज कर रहे हैं। बाजारों में आए अबीर गुलाल पूरी तरह से हर्बल हैं। बच्चों के लिए तरह-तरह की पिचकारियां भी दुकानों में सजी हैं। बच्चे डोरेमोन, बार्बी, सुपरमैन, स्पाइडरमैन, वाटरमैन, छोटा भीम के अलावा अन्य परंपरागत पिचकारियों की खरीदारी करने लगे हैं। रेलवे रोड के दुकानदार सतपाल गोयल ने बताया कि अधिकांश लोग हर्बल रंग मांग रहे हैं। ऐसे में इन्हीं रंगों की बिक्री की जा रही है। बच्चों के लिए 50 से 500 रुपये तक की पिचकारियां हैं। कोरोना संक्रमण में गिरावट से इस बार पर्व पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।