फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   'Children contribute to the development of the country by reading and writing'

‘बच्चे पढ़ लिखकर देश के विकास में दें योगदान’

Fri, 15 Nov 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
'Children contribute to the development of the country by reading and writing'
बाल दिवस पर विस्थापित कॉलोनी स्थित बाल विद्या निकेतन विद्यालय में बच्चों द्वारा लगाई गई खाने के - फोटो : RISHIKESH
देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जन्मदिन पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों आदि ने स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कई बच्चे चाचा नेहरू की वेशभूषा कुर्ता पायजामा, टोपी पहनकर पहुंचे तो कहीं जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। देहरादून रोड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर एक में बाल दिवस के अवसर पर निबंध, चित्रकला, कविता पाठ आदि खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि सरोज डिमरी ने बच्चों को शिक्षा ग्रहण कर देश के विकास में बढ़ चढ़कर योगदान देने पर जोर दिया। इस मौके पर संजय गौड़, मृदुला सक्सेना, भीष्म सिंह राजपूत, सुल्तान जेहरा, कंचन, नंदिता रमोला, सरोजनी, सुनिता, अनुराधा, अरविंद, रेखा, सुशीला बर्त्वाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विस्थापित कॉलोनी स्थित बाल विद्या निकेतन विद्यालय में बाल मेला का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर कक्षाओं के बच्चों की ओर से विद्यालय परिसर पर ही विभिन्न स्टॉल जैसे चटपटी चाट, गोलगप्पे, चटपटे चने, स्टेशनरी, खिलौने, खेल उपकरण आदि लगाए गए। इस मौके पर प्रबंधक जगदंबा सेमवाल, प्रधानाचार्य बेबी शर्मा, सुधा तड़ियाल, प्रियंका, रजनी, सुनिता, सुनील, नवीन अंथवाल, वंदना, गीता सेमवार आदि उपस्थित रहे। वहीं, हरिद्वार रोड स्थित पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न कविताओं और श्लोक के जरिये चाचा नेहरू को याद किया। इस दौरान कला प्रतियोगिता के विजेता नीरज चौहान, राजकुमार और रतन विश्वकर्मा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान तथा निबंध प्रतियोगिता के तृप्ति मेहरा, विक्की और राजन तिवार को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उधर, रेलवे रोड स्थित हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा जवाहर लाल नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान कुर्सी रेस, खो-खो, चम्मच रेस, जलेबी रेस, बोरा रेस, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोनिका चौहान, ममता राजपूत, पिंकी नेगी, मंजु बडोला, संध्या गुप्ता आदि उपस्थित रहे। आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय और शिक्षक सच्चिदानंद नौटियाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर नरेंद्र खुराना, सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, सुनील बलूनी, राजकुमार यादव, अनिल भंडारी, रजनी गर्ग, आरती बड़ोनी, विनय सेमवाल, मनोज पन्त, नागेंद्र पोखरियाल, मनोरमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चीनी गोदाम ढालवाला स्थित ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मोहन डंग, सचिव कप्तान सुमंत डंग, प्रधानाचार्य डॉ. कोयली चक्रवर्ती ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान भाषण, रैंप वॉक व फैशन शो भी आयोजित किया गया। यहां आरती कुरियाल, शुचिता सोनी, सोनिका सचदेवा, मोनिका सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर, पूर्णानंद डिग्री कॉलेज मुनिकीरेती में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान लेमन रेस, 100 मीटर दौड़, थ्री लेग रेस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। छात्रों ने कविताओं, भाषण के जरिये चाचा नेहरू को स्मरण किया। इस अवसर पर डॉ. हरीश रतूड़ी, डॉ. प्रभुनाथ कुमार, गोकुल सिंह बिष्ट, स्वाति सिंह, संजय नेगी, सुमन सिंह पंवार, राम प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
इसी तरह श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज में बाल दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम मे चाचा नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर यमुना प्रसाद त्रिपाठी, शिव प्रसाद बहुगुणा, लखविंदर सिंह, अरविंद शाह, जितेंद्र विष्ट, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित रहे। ढालवाला स्थित मॉडर्न स्कूल में बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर चेयरमैन एचजी जुयाल ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान बच्चों को टॉफियां, चॉकलेट बांटी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. वीके शर्मा, शालिनी वर्मा, भानु प्रिया शर्मा, निधि बडोला, पूनम लता, जगदम्बा प्रसाद, अनिरुद्ध रयाल, सुनीता ग्वारी आदि उपस्थित रहे।
वहीं, दमयंती जन सेवा ट्रस्ट की ओर से बाल दिवस पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीबीवाला के 83 निर्धन बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। इस मौके पर डॉ. तनुजा पोखरियाल ने बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। यहां ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक जोशी, राजेश चंद्र, पैरा बैटमिंटन खिलाड़ी नीरजा गोयल, नुपूर गोयल, आशीष शर्मा, आशु, पूजा, राजेश चंद्र, पंकज जोशी, प्रकाश जुयाल, रंजना नेगी, राखी नौटियाल, पूनम शर्मा, सतीश कपरुवाण, आशा गौड़ आदि मौजूद थे।
नींबू चम्मच दौड़ में दीया और सौरभ विजेता
राइकां दिउली में बाल दिवस के मौके पर प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल विमल बहुगुणा ने प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर नींबू चम्मच दौड़ में दीया और सौरभ विजेता रहे। फ्रॉग जंप दौड़ में अभिषेक और अरुण विजेता रहे। सूई धागा दौड़ में मयंक और गीतांजलि विजेता रहे। एकल गायन में काजल, एकल नृत्य में शीतल, बिन्दी लगाने की प्रतियोगिता में काजल कठैत विजेता रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. नंद किशोर गौड़, प्रभाकर बाबुलकर, ज्ञान सिंह, मुन्ना सिंह, परमपाल सिंह, देवराज सिंह रावत, सुरेश बलोधी, हरीश इष्टवाल, संजय थपलियाल, गिरिराज बिष्ट, महेश्वर दास गुप्ता आदि उपस्थित रहे। वहीं, रोटरी क्लब ऋषिकेश में सेतु फाउंडेशन की ओर से संचालित बरडस स्कूल (मनसा देवी गुमानी वाला) में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को 80 स्कूल बैग बांटे गए। बच्चों को लंच बॉक्स मिठाई व फल भी दिए गए। इस मौके पर रोटरी क्लब अध्यक्ष जितेंद्र बर्तवाल, डॉ. हरिओम प्रसाद, अश्वनी व्यास, मनोज वर्मा, राजीव गर्ग, हिमांशु गुलाटी, सेतु फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता आदि उपस्थित रहे।
छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
ऋषिकेश। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर राज्य स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग समूह गान में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर संस्कृत प्रवक्ता डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने विद्यालय की छात्राओं को 8000 की नकद धनराशि व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल एवं संगीत शिक्षिका उमा पाटनी एवं उर्मिला सहित सभी शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किया। इस मौके पर पारुल, वंदना, सोनिया कौर, पूजा भट्ट, ज्योति आदि उपस्थित रहीं।
वहीं, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगा भोगपुर तल्ला में बाल दिवस के अवसर पर पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान बाल क्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संचालक डॉ. अतुल बमराड़ा ने बताया कि वर्तमान में शिक्षा विभाग की ओर से इंग्लिश स्पीकिंग, डाउट क्लियरिंग डे, प्रतिभा दिवस व आनंदम जैसे नवाचारी कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। आयोजित बाल क्विज में कक्षा पांच की छात्रा श्रद्धा कुकरेती ने प्रथम, तनीषा कंडवाल ने द्वितीय व अमन पयाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कांग्रेस भवन में पूर्व पीएम को दी गई श्रद्धांजलि
ऋषिकेश। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश की ओर से कांग्रेस भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत और कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि चाचा नेहरू ने देश की आजादी के बाद सबसे पहले देश की कृषि व उद्योग धंधों पर ध्यान दिया। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव, मदन मोहन शर्मा, विमला रावत, नंदकिशोर जाटव, सतीश शर्मा, जगजीत सिंह, योगेश शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, उमा देवी, राजकुमार तलवाड, पुरंजय राजभर, आशू वर्मा, प्रवीन गुप्ता, गौतम नौटियाल, इमरान सैफी, सचिन बाल्मीकि, अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एचएन सिंह ने आईडीपीएल सामुदायिक केंद्र में पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर पीपी मेहतो, ज्ञानेश चंद्र मिश्रा, एमके सिंह, एससी श्रीवास्तव, बीके नेगी, एमएस साबरी, राधेश्याम शर्मा, नरेन्द्र कुमार, लालमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

फोटो के साथ
------------
बाल दिवस पर बाल बैंड का धमाल
देहरादून। राजकीय आदर्श पूर्व माध्यमिक लालतप्पड़ (डोईवाला) में बाल दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। प्रधानाध्यापक राजकुमार ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान शिक्षिका बसंती देवी के निर्देशन में बाल बैंड की प्रस्तुति खास आकर्षण का केंद्र रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में शिक्षिका पूनम कुमार एवं तपस्या सती का विशेष योगदान रहा। विद्यालय की बैंड टीम आज शांतिकुंज (हरिद्वार) में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed