{"_id":"58504c614f1c1bad5d64a151","slug":"child-birth-in-108-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो 108 सेवा में ही हो गया बच्चे का जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो 108 सेवा में ही हो गया बच्चे का जन्म
अमर उजाला/ ऋषिकेश।
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्रसूता प्रसव पीड़ा अस्पताल पहुंचने तक बर्दाश्त न कर सकी कि उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही 108 सेवा में एक बच्चे को जन्म दे दिया। सूचना पर पहुंची 108 आपातकालीन सेवा में जैसे प्रसूता को बैठाया तभी उसने नवजात शिशु को जन्म दे दिया। जच्चा-बच्चा को सरकारी अस्पताल के प्रसूति गृह में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम प्रसूता विक्रा देवी 26 पत्नी नरेंद्र निवासी भट्टा कालोनी, गढ़ी श्यामपुर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 को सूचित किया। करीब 20 मिनट बाद रायवाला से 108 आपातकालीन सेवा उनके आवास पर पहुंची। प्रसव पीड़ा तेज होने पर प्रसूता को जैसे सेवा वाहन में बैठाया, तभी उन्होंने शिशु को जन्म दे दिया। ईएमटी विकास रतूड़ी, विनोद सिंह ने बताया कि जच्चा बच्चा को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे और उन्हें प्रसूति गृह में भर्ती कराया। बताया कि दोनों स्वस्थ है।