{"_id":"5d604ce48ebc3e93b774d182","slug":"chhoti-so-mero-madan-gopal-rishikesh-news-drn3172867183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया...
विज्ञापन
अमित ग्राम स्थित ओंकारानंद मॉन्टेसरी स्कूली में राधाकृष्ण की पोशाक में स्कूली बच्चे
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी के शिक्षण संस्थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चे राधा, कृष्ण, सुदामा, वासुदेव, यशोदा, गोपियां आदि की पोशाक पहनकर आए। मौके पर श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित गीत और नृत्यों की प्रस्तुति भी दी गई। मायाकुंड स्थित निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान में जन्माष्टमी महोत्सव पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। निदेशक डॉ. राजे नेगी ने बच्चों को पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मैया यशोदा तेरा कन्हैया, प्रेम रतन धन पायो, छोटी छोटी गय्या, छोटे छोटे ग्वाल, इत्यादि गीतों पर श्रीकृष्ण एवं राधा की वेशभूषा में सजकर खूब नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका प्रिया क्षेत्री, मीनाक्षी राणा, मंजू देवी, रमेश लिंगवाल, आशुतोष कुड़ियाल, मनोज नेगी आदि उपस्थित रहे।
गुमानीवाला स्थित राजश्री चिल्ड्रन अकादमी में श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मटकी फोड़ कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने नाटक, भजन, श्लोक आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यालय संस्थापक दर्शनलाल उनियाल ने बच्चों को श्रीकृष्ण से संदेशों को अपने जीवन में उतारने को कहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य योगेश्वर सेमवाल, मोहन नेगी, योगेश देवली, विक्रम सिंह, सुलोचना बिष्ट, मंजू सेमवाल, मनीषा रावत, प्रियंका असवाल, सोनू उनियाल, शर्मिला, रुचि आदि उपस्थित रहे।
ज्ञान कतार आश्रम कत्यायनी मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण फैंसी वेशभूषा प्रतियोगिता में रिधि कोहली, वैष्णवी मिश्रा तथा मनन क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। सामूहिक नृत्य में चंद्रेश्वर पब्लिक स्कूल प्रथम, खुशी चैरिटेबल संस्था द्वितीय और चंद्रेश्वर जूनियर हाईस्कूल तृतीय रहे। कला प्रतियोगिताओं में अंशिका राजभर और रुपाली अव्वल रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य ज्योति मलासी, मनोज द्विवेदी, दिनेश डबराल, रमा बल्लभ भट्ट, पंडित रवि शास्त्री, अभिषेक शास्त्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं, वीरभद्र स्थित रेडफोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्णा बोल, कृष्णा बोल संगीत के साथ कृष्ण भक्ति प्रकट की गई। इस दौरान श्रीकृष्ण, राधा, सुदामा, वासुदेव, यशोदा आदि की वेशभूषा में स्कूली बच्चे पहुंचे। विद्यालय प्रांगण में फैंसी ड्रेस, मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूल संस्थापक शूरवीर सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा, अमित ममगाईं, मनोज बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
उधर, ढालवाला स्थित मॉर्डन स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल डॉयरेक्टर डॉ. ज्योति जुयाल ने जन्माष्टमी पर्व का महत्व बच्चों को बताया। इस दौरान श्रीकृष्ण, राधा की वेशभूषा पहनकर बच्चे स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य डॉ. वीके शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म में लोगों के लिए जन्माष्टमी पर्व का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इस मौके पर सुनीता ग्वारी, निधि बडोला, भानुप्रिया शर्मा आदि उपस्थित रहे।
इसी तरह, डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी के मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान बच्चे भगवान कृष्ण, राधा, रुकमणी, सुदामा आदि की वेशभूषा में नजर आए। विद्यालय के अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामना दी। इस मौके पर बच्चों को मिष्ठान भी वितरित किया गया। अमित ग्राम गली नंबर 10 में स्वामी ओमकारानंद मांटेसरी स्कूल में भी जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण और राधा पर आधारित नृत्य, संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रबंधक आरपी भट्ट और प्रधानाचार्य पूजा उनियाल ने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व का महत्व बताया। मुख्य अतिथि पार्षद वीरेंद्र रमोला, विपिन पंत ने श्रीकृष्ण के संदेशों को अपने जीवन में उतारने को कहा। इस दौरान बच्चों को माखन मिश्री का प्रसाद तथा फल वितरित किए गए।
फैंसी ड्रेस में समर, शौर्य, रुद्राक्ष, श्रेयांसी अव्वल
रेलवे रोड स्थित मेरा बचपन स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस के जूनियर वर्ग के प्ले ग्रुप में समर सिंह, समायरा, अगम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी में शौर्य ठाकुर प्रथम, कृतिका सक्सेना और कृतिका जुयाल द्वितीय, अनन्या तथा आहना तृृतीय रहे। एलकेजी में रुद्राक्ष प्रथम, श्रेष्ठ भंडारी द्वितीय तथा मन्नम और परिधि तृतीय रहे, जबकि सीनियर वर्ग में श्रेयासी ठाकुर, सूजल शर्मा प्रथम, कार्तिक छाबरा और आरव चौहान द्वितीय तथा समृद्धि और अदम्य घिल्डियाल तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर पार्षद लता तिवाड़ी, अनिता रैना, राजेश दिवाकर, प्रधानाचार्य संतोष गौड़, दीक्षा क्षेत्री आदि उपस्थित रहे।
पंजाबी महासभा ने बांटे फल
उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महिला विंग ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। महासभा की अध्यक्ष नीलम खुराना ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरा देश एक उत्सव के रूप में मना रहा है। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर महासभा की उपाध्यक्ष रिचा, महामंत्री गीतू पाहवा, संयोजक नीलम चावला, नीलू कथूरिया, कोषाध्यक्ष रितु भोला, सहमंत्री शिल्पा, ऊषा नारंग, सविता रावल आदि उपस्थित रहे।