फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Check electrical equipment in hospital

एसपीएस में विद्युत सुरक्षा अधिकारी ने की बिजली उपकरणों की जांच

Tue, 13 Jul 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Check electrical equipment in hospital
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में शासन के निर्देश पर विद्युत सुरक्षा अधिकारी ने ऊर्जा निगम के इंजीनियरों के साथ बिजली से संबंधित जांच की। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रशासन और यहां काम कर रही एजेंसी को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विद्युत सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद शासन ने सरकारी अस्पतालों के साथ निजी चिकित्सालयों को कोविड केयर सेंटर बनाया था। अब शासन ने इन अस्पतालों/नर्सिंग होम की बिजली से संबंधित जांच आदेश दिए हैं। एसपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश से जांच का काम शुरू किया गया है। चिकित्सालय में आईसीयू बनने के बाद डीजल जनरेटर (डीजी सेट) लगाया गया है उसकी जांच के करने के साथ ही पूर्व में लगाए जनरेटर, अर्थिंग और बिजली की लाइनों को चेक किया गया। उन्होंने बताया राजकीय चिकित्सालय बिजली के उपकरणों की जांच करने में दो दिन का समय और लगेगा। उसके बाद शहर के निजी चिकित्सालयों में बिजली से संबंधित जांच की जाएगी। जिन निजी चिकित्सालयों/नर्सिंग होम में नियम विरुद्ध, बिना अनुमति के उपकरण लगे होंगे, उन्हें स्थानीय प्रशासन की मदद से सील किया जाएगा। इस अवसर पर अपर सहायक अभियंता शैल विहार ब्रह्मपाल और ऊर्जा निगम के लाइनमैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed