{"_id":"6223b1a345afcb2951162892","slug":"chardham-yatra-police-will-install-divider-at-shyampur-and-doon-tirahe-rishikesh-news-drn4056887148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा : श्यामपुर और दून तिराहे पर में पुलिस लगाएगी डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा : श्यामपुर और दून तिराहे पर में पुलिस लगाएगी डिवाइडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा को लेकर कोतवाली पुलिस ने कमर कस ली है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे के बोटल नेक श्यामपुर और दून तिराहे से चंद्रभागा के बीच अस्थाई डिवाइडर लगाए जाएंगे। एसपी ट्रैफिक अक्षय कौंडे आज योजना पर अंतिम मोहर लगाने के लिए श्यामपुर से लेकर चंद्रभागा तक हाईवे का निरीक्षण करेंगे।
चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। श्यामपुर, कोयल ग्रांट और दून तिराहे से लेकर चंद्रभागा पुल तक सड़क पर भयंकर जाम लगता है। आलम यह होता है कि सड़क पर वाहनों की चार पांच लाइन लग जाती है। लेकिन इस बार यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस ने श्यामपुर और दून तिराहे के पास अस्थाई डिवाइडर बनाने की योजना तैयार की है। योजना का प्रस्ताव एसपी ट्रैफिक को भेजा गया था। पुलिस का मानना है कि चारधाम यात्रा के दौरान डिवाइडर की व्यवस्था यातायात संचालन में बेहद प्रभावी साबित होगी। ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि श्यामपुर फाटक और बाईपास फाटक के दोनों ओर 500 मीटर तक और देहरादून तिराहे से लेकर चंद्रभागा पुल तक अस्थाई डिवाइडर लगाने का प्रस्ताव तैयार कर एसपी ट्रैफिक को भेजा गया था। रविवार को एसपी ट्रैफिक अक्षय कौंडे श्यामपुर से लेकर चंद्रभागा तक हाईवे का निरीक्षण करेंगे। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि योजना को हरी झंडी मिलती है तो यातायात व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिलेगा।
अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को भेजा पत्र
- ऋषिकेश कोतवाली की ओर से श्यामपुर से दून तिराहे तक हाईवे से अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम को पत्र भेजा गया है। कोतवाली पुलिस ने एसडीएम को पत्र में बताया कि अतिक्रमण के चलते यातायात का संचालन बाधित हो रहा है। इससे आए दिन हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कोतवाली पुलिस ने एसडीएम से अतिक्रमण को हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने की मांग की है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए प्रशासन के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम मुहैया कराई जाएगी।