फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chardham yatra picked up again

चारधाम यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़ी

Sat, 11 Jun 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 11 Jun 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Chardham yatra picked up again
चारधाम यात्रा - फोटो : AmarUjala

पिछले पांच दिन से मंद पड़ी चारधाम यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 2200 से अधिक लोगों ने फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराया, जबकि 950 श्रद्धालु यात्रा पर रवाना हुए।

विज्ञापन


खराब मौसम के चलते बीते सोमवार से चारधाम यात्रा मंद पड़ गई थी। बीटीसी स्थित फोटोमीट्रिक पंजीकरण काउंटर में सुबह सवेरे तीर्थयात्री पंजीकरण कराते दिखाई दे रहे थे, उसके बाद सन्नाटा पसर रहा था। तीर्थयात्रियों का बीटीसी में रुख नहीं करने से ट्रांसपोर्टरों को चिंता सताने लगी थी।
विज्ञापन


राहत की बात यह कि शुक्रवार को बीटीसी में राजस्थान, महाराष्ट्र और यूपी के श्रद्घालुओं की भीड़ रही। फोटो पंजीकरण काउंटर पर दोपहर तक पंजीकरण के लिए श्रद्घालु कतार में खड़े नजर आए। त्रिलोक सिक्योरिटी कंपनी के प्रबंधक प्रेमअनंत ने बताया कि पिछले पांच दिनों की बजाय शुक्रवार को श्रद्घालुओं की आमद बढ़ी है। शाम छह बजे तक करीब 2200 श्रद्घालु पंजीकरण करा चुके हैं। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के कार्यालय प्रभारी मदनमोहन कोठारी ने बताया कि 31 वाहनों से 950 श्रद्घालु आस्थापथ पर रवाना हुए हैं। शनिवार को 22 वाहनों की अग्रिम बुकिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed