{"_id":"62a0f3ede4c8b44304684dda","slug":"chardham-pilgrims-getting-hitched-in-the-potholes-of-the-road-rishikesh-news-drn414047728","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के गड्ढों में हिचकोले खा रहे चारधाम तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के गड्ढों में हिचकोले खा रहे चारधाम तीर्थयात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रभागा पुल से आईएसबीटी तक सड़क पर हुए गड्ढों में चारधाम तीर्थयात्री हिचकोले खा रहे हैं। शहर की सबसे व्यस्ततम सड़क के रखरखाव को लेकर नगर निगम प्रशासन मुंह मोड़ रहा है। जबकि चारधाम यात्रा प्रशासन की बैठकों को सबकुछ अच्छा बताया जा रहा है।
चंद्रभागा पुल से आईएसबीटी तक की सड़क नगर निगम के अधीन है। इस सड़क पर पर चंद्रभागा पुल से आईएसबीटी तक करीब 10 बड़े बड़े गड्ढ़े हो रखे हैं। इन गड्ढों में चारधाम तीर्थयात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों के वाहन भी उलझ रहे हैं। कई दो पहिया वाहन सवार इन गड्ढों में उलझकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। इस सड़क की स्थिति यह है कि एक गड्ढ़े से जब तक गाड़ी को बचाओ तक तक गाड़ी दूसरे गड्ढे में घुस जाती है। लेकिन नगर निगम अधिकारियों को गड्ढ़े नजर नहीं आते। नगर निगम के सहायक अभियंता, जेई, सफाई निरीक्षक रोज आईएसबीटी में व्यवस्था जांचने के लिए इसी रास्ते आते जाते हैं। गढ़वाल कमिश्नर की बैठक में सड़कों को लेकर नगर निगम के अच्छा ही अच्छा बताया। जिलाधिकारी को भी सड़क पर एक भी गड्ढ़े न होने की जानकारी दी गई।
चंद्रभागापुल से आईएसबीटी तक सड़क पर जहां जहां पर गड्ढ़े हो रखे हैं वहां पर सीसी टाइल्स लगाई जाएंगी। जल्द ही गड्ढों को पाटा जाएगा।
- आनंद मिश्रवाण, प्रभारी एसएनए नगर निगम ऋषिकेश