फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Chardham: 18,797 vehicles get green cards in a month

चारधाम : एक महीने में 18,797 वाहनों के ग्रीन कार्ड बनें

Mon, 22 May 2023 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chardham: 18,797 vehicles get green cards in a month
चारधाम यात्रा को एक महीना हो गया है। एक महीने में अभी तक ऋषिकेश से 18,797 वाहनों के ग्रीन कार्ड और 26,885 वाहनाें के ट्रिप कार्ड बनाए गए हैं। मौसम साफ होने पर एआरटीओ कार्यालय में ग्रीनकार्ड और ट्रिप कार्ड बनाने वाले वाहनों की लाइन लग रही है।
विज्ञापन

तीन अप्रैल से एआरटीओ कार्यालय ऋषिकेश में वाहनों के ग्रीनकार्ड बनने शुरू हुए थे। एक दिन में औसत 250-300 ग्रीनकार्ड बनाए जा रहे थे। 22 अप्रैल से ट्रिप कार्ड बनने शुरू हुए थे। एक महीने में एक एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय की ओर से 18,797 वाहनों के ग्रीन कार्ड 26,887 वाहनों के ट्रिप कार्ड बनाए गए। एआरटीओ प्रशासन (अरविंद पांडे) ने बताया कि यात्रा पर जाने से पहले संंबंधित वाहन की फिटनेस, टैक्स, इंश्योरेंश आदि देखने के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं। यात्रा पर जाने के लिए ट्रिप कार्ड बनाया जाता है।
विज्ञापन

यह ट्रिप कार्ड ग्रीन कार्ड के आधार पर बनाया जाता है। ट्रिप कार्ड में यात्रियों का विवरण भी ऑनलाइन डालना होता है। ट्रिप कार्ड की जांच परिवहन विभाग की चेक पोस्ट पर की जाती है। वाहन यात्रियों को लेकर जितनी बार धाम में जाएगा उतनी बार ट्रिप कार्ड बनाना होता है। जबकि ग्रीन कार्ड एक ही बनाना पड़ता है। यदि वाहन में क्षमता से अधिक यात्री बिठाए जाते हैं तो संबंधित वाहन पर जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 बसों से 1401 तीर्थयात्री चारधाम रवाना
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा पर 40 बसों से 1401 तीर्थयात्री रवाना हुए। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के यातायात प्रभारी नवीन तिवाड़ी ने बताया कि रविवार को तीन बसों से 123 तीर्थयात्री दो धाम, 34 बसों से 1194 तीर्थयात्री तीन धाम और 34 बसों से 1194 तीर्थयात्री चारधाम को रवाना हुए। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों की मांग पर बसें तुरंत उपलब्ध कराई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed