फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Char Dham Yatra pilgrimage my brakes on my elderly

चारधाम यात्रा में मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ पर ब्रेक

Fri, 03 Jun 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 03 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra pilgrimage my brakes on my elderly
मेरे बुजुगऱ्र्ग मेरे तीथ्‍ाऱ्र्थ यात्रा - फोटो : ‌file photo

चारधाम यात्रा के कारण वाहनों की कमी और जीवीएमएन के गेस्ट हाउस खाली न होने के कारण मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा पर ब्रेक सा लग गया है। एक माह पूर्व गंगोत्री धाम के लिए पंजीकरण कराने वाले पैंतीस बुजुर्ग रोजाना पर्यटन सूचना केंद्र पर पूछताछ के लिए आ रहे हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मायूस होकर लौट रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पिछले साल 65 वर्ष की आयु वाले बुजुर्गों के लिए मेरे तीर्थ मेरे बुजुर्ग योजना शुरू की थी। तब से अब तक तीर्थ नगरी से करीब 70 पात्र बुजुर्गों ने रोडवेज की दो बसों से एक धाम की यात्रा की।
विज्ञापन


वर्ष 2016 की चारधाम यात्रा सात मई से शुरू हुई। लिहाजा मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना के तहत श्यामपुर, छिद्दरवाला, रायवाला और ऋषिकेश के बुजुर्गों ने बीटीसी स्थित पर्यटन विभाग के सूचना केंद्र में गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए आवेदन पत्र जमा कराए। बताया कि एक महीने पहले आवेदन पत्र जमा करा चुके हैं, लेकिन देव धाम कब जाएंगे स्पष्ट नहीं हो रहा। सूचना केंद्र पहुंचकर जानकारी लेने पर आश्वासन मिल रहा है कि वाहन की व्यवस्था की जा रही है। सूचना केंद्र के मुताबिक गंगोत्री के लिए 35 और बदरीनाथ के लिए तीन आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह यात्रा भी निशुल्क
मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना में रुड़की स्थित पिरान कलियर दरगाह, दिल्ली मोईद्दीन चिश्ती दरगाह और चंपावत में रीठा साहिब की यात्रा भी शामिल है। 65 वर्ष की आयु वाले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पर्यटन विभाग के सूचना केंद्र के मुताबिक उपरोक्त धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए अभी तक एक भी आवेदन नहीं आया है।


चारधाम यात्रा के लिए बाहरी प्रांतों से श्रद्घालुओं की रिकार्ड भीड़ उमड़ने से वाहनों की कमी और यात्रा रुट में जीएमवीएन के गेस्ट हाउस फुल होने के कारण मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा में विलंब हुआ है। अब यात्रा रूट  पर भोजन और रहने की व्यवस्था सुचारू होने लगी है। रोडवेज बस उपलब्ध होने पर बुजुर्गो को देवधाम के दर्शन के लिए रवाना किया जाएगा।
युद्घवीर सिंह कोहली, प्रभारी, पर्यटन सूचना केंद्र

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed