फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Change has already begun in Uttarakhand: Godiyal

उत्तराखंड में हो चुकी है बदलाव की शुरुआत : गोदियाल

Mon, 17 Nov 2025 01:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 17 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Change has already begun in Uttarakhand: Godiyal
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर पहुंचने पर गोदियाल का हुआ स्वागत: संवाद - फोटो : 1
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर उत्साह का माहौल देखा गया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे, जिन्होंने गोदियाल को बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। ये उसी का आगाज है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि नई टीम अधिक सक्षम और सुसज्जित है। हमारे पास अभी चुनाव के लिए सवा साल के करीब समय बाकी है। अच्छे विपक्ष की भूमिका में रहेंगे। वहीं 2027 में जीतकर सरकार बनाएंगे। अश्विनी बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने एक साफ छवि के व्यक्ति को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जिसका फायदा आगामी चुनाव में मिलेगा। इस अवसर पर चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष हरक सिंह रावत, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, जयेंद्र रमोला, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed