{"_id":"655cf775810dddf617035516","slug":"chandramohan-singh-negi-of-kunau-village-in-rajaji-tiger-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-292109-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहे चंद्रमोहन नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहे चंद्रमोहन नेगी
विज्ञापन
Iकोरोनाकाल में खुद मशरूम का उत्पादन शुरू किया, अब दूसरों को कर रहे प्रेरितI
यमकेश्वर ब्लाॅक के अंतर्गत राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में कुनांऊ गांव के चंद्रमोहन सिंह नेगी मशरूम का उत्पादन कर स्थानीय लोगों के लिए मिसाल बन रहे हैं। कोरोनाकाल से मशरूम का उत्पादन कर वह युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने ब्लॉक के कई गांवों में जाकर युवाओं और महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया है।
चंद्रमोहन नेगी ने बताया कि वह कोरोनाकाल से घर पर मशरूम का उत्पादन कर रहे हैं। उनका एक सीजन में मशरूम का उत्पादन करने के लिए आठ से दस हजार रुपये का खर्चा आता है। खर्च की तुलना में तीन गुना तक मुनाफा हो जाता है। मशरूम उत्पादन को बढ़ावा मिले इसके लिए उन्होंने यमकेश्वर ब्लॉक के कई गांवों में ग्रामीणों को इसके उत्पादन का प्रशिक्षण दिया। कई गांवों में कुछ युवा मशरूम का अच्छा उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह तैयार मशरूम को ऋषिकेश बाजार और आसपास क्षेत्र में सप्लाई करते हैं।