फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Challans for 179 vehicles for violation of rules

Rishikesh News: नियमों के उल्लंघन पर 179 वाहनों के चालान

Thu, 07 Nov 2024 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Challans for 179 vehicles for violation of rules

विज्ञापन
यातायात नियमों के उल्लघंन पर परिवहन विभाग ने दो दिनों में 179 वाहनों के चालान किए हैं। वहीं, सात वाहनों को सीज भी किया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। परिवहन विभाग ने ऋषिकेश-नरेंद्र नगर-चंबा मोटरमार्ग, ऋषिकेश-तपोवन-देवप्रयाग मार्ग व अन्य क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोडिंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना, अतिरिक्त सीट लगाकर वाहन का संचालन, बिना लाइसेंस, बिना परमिट व फिटनेस के वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। परिवहन कर अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान 179 चालान किए गए हैं। सात वाहनों को सीज कर परिवहन विभाग के कार्यालय में जब्त किया गया है। सबसे अधिक चालान ओवर लोडिंग में हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed