फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Centralized Counseling for BAMS Admission Begins Today

Rishikesh News: बीएएमएस में प्रवेश के लिए केंद्रीय काउंसलिंग आज से

Wed, 23 Sep 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 23 Sep 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Centralized Counseling for BAMS Admission Begins Today
- 30 सितंबर तक होगा पंजीकरण, 15 अक्तूबर तक होगी प्रथम चरण की काउंसलिंग
विज्ञापन

- 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया और 85 प्रतिशत राज्य कोटे से भरेंगी
ऋषिकेश। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध निजी संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएएमएस की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर केंद्रीय काउंसलिंग आज से शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी 24 से 30 सितंबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। प्रथम चरण की काउंसलिंग 15 अक्तूबर तक चलेगी। कांउसलिंग के लिए विवि की ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के कुलसचिव डॉ. बरनवाल ने बताया कि सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय के परिसरों एवं संबद्ध निजी संस्थानों में आयुष स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सीटों में 15 प्रतिशत सीटें अखिल भारतीय/ओपन कोटे और 85 प्रतिशत सीटें उत्तराखंड राज्य कोटे से भरी जाएंगी। डॉ. बरनवाल ने संबद्ध निजी कॉलेजों को भी स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय की केंद्रीय काउंसलिंग के अलावा किसी अन्य माध्यम से बीएएमएस में किया गया प्रवेश मान्य नहीं होगा। किसी भी अनधिकृत प्रवेश को विवि की ओर से मान्यता नहीं दी जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित कॉलेज के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ उसे विश्वविद्यालय से असंबद्ध किए जाने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी
कुलसचिव डॉ. बरनवाल ने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट uau.ac.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय के हेल्पलाइन नंबर 9548195375 पर समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है। तकनीकी सहायता के लिए 7016125562 नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रथम चरण की कांउसलिंग बृहस्पतिवार से शुरु होगी। पंजीकरण 30 सितंबर तक किए जा सकेंगे। प्रथम चरण की कांउसलिंग 15 अक्तूबर तक चलेगी। 17 अक्तूबर से द्वितीय चरण की कांउसलिंग शुरु होगी। डॉ. एसके बरनवाल, कुलसचिव, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed