{"_id":"6238ba876395c136ef10ec08","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-in-all-the-villages-of-the-block-rishikesh-news-drn406946492","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासखण्ड के सभी गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगेगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासखण्ड के सभी गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगेगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक के तमाम गांवों में क्षेत्र पंचायत की निधि से सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। कैमरे लगने से गांवों में आ रहे जंगली जानवरों के अलावा सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावी बनी रहेगी।
विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में तीसरी नजर से व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने की कवायद हो रही है। कैमरो के लिए क्षेत्र पंचायत की निधि से बजट का प्रावधान रखा गया है। डोईवाला विकासखण्ड के ऐसी कई ग्राम पंचायतें है जो वनसीमाओं के निकट है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरो से निगरानी का लाभ उन्हें मिल सकेगा। डोईवाला ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने बताया कि श्यामपुर न्याय पंचायत के कुछ गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके है। अलग अलग क्षेत्रों के लिए डेढ़ से दो लाख की धनराशि दी जा रही है। उन्होने बताया कि जिन गांवों में कैमरे लगाए गए है। उनसे ग्रामीणों का फायदा मिलने भी लगा है। पोखरियाल ने बताया कि जल्द रानीपोखरी न्याय पंचायत के गांवो में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन चौहान, सुनील यादव आदि ने इसके लिए ब्लाक प्रमुख का आभार जताया है।