फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Case on refusing to open polling stations in schools

स्कूलों में मतदान केंद्रों को न खोलने पर दर्ज कराएं मुकदमा - चुनाव पर्यवेक्षक

Wed, 02 Feb 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case on refusing to open polling stations in schools
चुनाव पर्यवेक्षक जयवीर सिंह आर्य ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्वाचन कार्य में सहयोग न करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक शिकायत पर कहा कि अगर स्कूल मतदान केंद्रों को खोलने से मना करते हैं तो संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाए। आर्य ने कहा कि चुनाव ड्यूटी को लेकर लापरवाही बरतने पर चेतावनी नहीं सीधा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मंगलवार को हरियाणा कैडर के आईएएस और चुनाव पर्यवेक्षक जयवीर सिंह आर्य ने अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। आर्य ने अधिकारियों को मतदान से पूर्व सभी 180 मतदान केंद्रों में बिजली, पेयजल और मतदाताओं के बैठने आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने चुनाव पर्यवेक्षक को बताया कि कुछ स्कूल मतदान केंद्रों को खोलने में आनाकानी कर रहे हैं। इस पर चुनाव पर्यवेक्षक जयवीर सिंह ने कहा कि ऐसे स्कूलों के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित चुनाव प्रक्रिया को निर्विघ्न संपन्न के लिए कार्य करें। बैठक में रिटर्निंग अधिकारी डॉ. अमृता शर्मा, सीओ डीसी ढौंडियाल, सेक्टर मजिस्ट्रेट मनोज पंवार, दिवाकर धस्माना, वीके ढौंडियाल, सतेंद्र रावत, अरविंद कुमार, राजीव कुमार, रविंद्र नेगी, डॉ. पीयूष मिश्रा, डॉ. सुमित कुड़ियाल, डॉ. गुलशन ढींगड़ा, ऋषिकेश कोतवाल रवि सैनी, एफएसटी अरुण रावत, दीपक पाल, आनंद सिंह, रवि कुमार आदि सभी सेक्टर, एआरओ, एफएसटी, एसएसटी और पुलिस अधिकारी मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed