{"_id":"67c9fb2c96513264df033dad","slug":"case-filed-on-charges-of-fraud-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-635230-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज
Fri, 07 Mar 2025 01:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
जमीन की रजिस्ट्री धोखाधड़ी कर अपने नाम कराने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थाना रानीपोखरी में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
भाेगपुर रानीपोखरी निवासी जितेंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दी थी। जितेंद्र ने बताया था कि उसने अपनी जमीन का सौदा 10 लाख में टी स्टेट बंजारावाला पटलेनगर निवासी रमेश रावत के साथ किया था। जमीन पसंद आने पर रमेश रावत ने उसे एक लाख का चेक दिया, जो बैंक से कैश हो गया था। बाद में भूमि की रजिस्ट्री के दौरान रमेश रावत ने नौ लाख का दूसरा चेक दिया। जितेंद्र ने बताया कि जब उसने वह चेक अपने खाते में जमा किया तो वह बाउंस हो गया। जितेंद्र ने बताया कि रमेश रावत के कहने पर उसने कई बार वह चेक खाते में जमा कराया लेकिन हर बार वह बाउंस हो गया। भूमि की रजिस्ट्री होने के बाद भी रमेश रावत भुगतान नहीं कर रहा है। शिकायत पर पुलिस ने रमेश रावत के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी विकेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।