फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Case filed against two for assault

Rishikesh News: मारपीट के आरोप में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 13 May 2025 09:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two for assault
ऋषिकेश। रेस्टोरेंट में दाम के लिए हुए विवाद में पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खदरी खड़क माफ निवासी सुधाकर रावत ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि बीते 11 मई को रात करीब 11 बजे वह अपने मित्र गजे सिंह भंडारी के साथ अपने कार्यालय के पास एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। वहां रेट को लेकर रेस्टोरेंट संचालक विनोद के साथ उसकी बहस हो गई। सुधाकर ने बताया कि विनोद ने उसके साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। जैसे ही वह और उनका मित्र जाने लगे तो विनोद और वहां काम करने वाले कर्मचारी ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि शिकायत पर विनोद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed