{"_id":"67c8aadc137b84872d097c0d","slug":"case-filed-after-being-injured-in-vehicle-collision-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-634396-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: वाहन की टक्कर से घायल होने पर दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: वाहन की टक्कर से घायल होने पर दर्ज कराया मुकदमा
Thu, 06 Mar 2025 01:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से घायल युवक के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। दयावती निवासी डोईवाला ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। दयावती ने पुलिस को बताया था उसका बेटा मनोज कश्यप लालतप्पड़ स्थित एक कंपनी में काम करता है। बीते सोमवार को शाम साढ़े सात बजे अपनी स्कूटी से घर आ रहा था। लालतप्पड़ में एक वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए उनके पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती उनका पुत्र गंभीर स्थिति में है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन