फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Case against 28 people for fighting between two sides

दो पक्षों की मारपीट में 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Tue, 12 Oct 2021 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Case against 28 people for fighting between two sides
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला रोड स्थित कैलासगेट पर दो वाहनों के आपसी टक्कर में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने थाना मुनिकीरेती में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक कमलमोहन भंडारी ने बताया कि घटना बीते रविवार देर रात कैलासगेट में एक बाइक सवार और एक कार की आमने सामने भिडंत हो गई। करीब एक घंटे बाद कार सवार कुछ लोगों को लेकर कैलासगेट पहुंच गया। यहां वे बाइक सवार के साथ मारपीट करने लग गए। इतने में बाइक सवार व्यक्ति के अन्य साथी भी वहां आ धमके और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामला शांत कराया। उसके बाद मुनिकीरेती निवासी दीपचंद कुमाईं ने आठ अज्ञात और पुलकित निवासी राणा प्रताप नई दिल्ली ने अनुराग पयाल, आशीफ, पंकज और कुमाईं डेरीवाला समेत चार नामजद और करीब 16 अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि पुलकित तपोवन में होटल व्यवसायी का काम करता है। दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed