फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Car stuck in a fast-flowing mountain stream

Rishikesh News: तेज बहाव वाले गदेरे में धंसी कार, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Thu, 30 Jul 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 30 Jul 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Car stuck in a fast-flowing mountain stream
गाजियाबाद के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से वाहन को निकाला गया बाहर
विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे गाजियाबाद के श्रद्धालु
प्रशासन ने पहले ही जारी की थी एडवाइजरी
संवाद न्यूज एजेंसी

यमकेश्वर। बरसात में उफान पर आए गदेरे को पार करने की कोशिश गाजियाबाद से आए श्रद्धालुओं पर भारी पड़ गई। विंध्यवासिनी मंदिर मार्ग पर बुधवार शाम श्रद्धालुओं का वाहन तीन से चार फीट गहरे दलदल और तेज बहाव वाले गदेरे में फंस गया। हालांकि समय रहते सभी श्रद्धालु सुरक्षित बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से वाहन को बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार श्रद्धालु विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। शाम करीब चार बजे विंध्यवासिनी-गंगा भोगपुर मार्ग पर मंदिर से लगभग 100 मीटर पहले तेज बहाव वाले गदेरे को पार करते समय वाहन दलदल में धंस गया। देखते ही देखते मटमैले पानी के तेज बहाव में वाहन आधा डूब गया। वाहन में सवार लोगों ने स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलने पर जेसीबी मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद वाहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

विंध्यवासिनी मंदिर के पास त्याडो और ताल नदियों का संगम होने के कारण मानसून के दौरान यहां जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है। घाटी के कई नाले और गदेरे भी बरसात में उफान पर रहते हैं। मंदिर क्षेत्र के आसपास नदी किनारे संचालित दर्जनों रिजॉर्ट और कैंप हर वर्ष बाढ़ के खतरे की जद में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम यमकेश्वर चतर सिंह चौहान ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात के दौरान नदियों और गदेरों का जलस्तर कभी भी अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में पर्यटक और श्रद्धालु किसी भी स्थिति में उफनते गदेरों को पार करने का प्रयास न करें। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से 20 जून को ही एडवाइजरी जारी कर नदी किनारे स्थित होटल, रिजॉर्ट और कैंप संचालकों को बरसात के दौरान पर्यटकों को न ठहराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed