फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Car falls into ditch, five injured

खाई में गिरी कार, पांच घायल

Sat, 06 Aug 2016 01:04 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Sat, 06 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch, five injured
कार हादसा - फोटो : amar ujala
बदरीनाथ हाईवे पर प्राइवेट कार के बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरने से चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर एक कार ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि कार जैसे ही ब्यासी चौकी से पहले मालाकुंठी पहुंची, तभी बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा होते देख राहगीरों ने इसकी सूचना ब्यासी चौकी पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने हादसे में घायल हुए लोगों को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन


108 आपातकालीन सेवा से घायल तुंगेश्वरदत्त बहुगुणा (54) पुत्र सर्वेश्वरदत्त, बुद्घिबल्लभ ममगाईं (38) पुत्र गिरधारी लाल, अरविंद नेगी (41) पुत्र रणजीत सिंह, दुर्गाप्रसाद डंगवाल (56) पुत्र दौलत राम और चालक नरेंद्र ममगाईं (41) पुत्र माधवानंद सभी निवासी ग्राम खांकरा, रुद्रप्रयाग को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed