{"_id":"574b47014f1c1b3f3f10920e","slug":"canteen-open-in-bus-terminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस रुपये में मिलेगी अम्मा की थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीस रुपये में मिलेगी अम्मा की थाली
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 30 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
कैंटीन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड स्थित यात्री सुविधा केंद्र में पांच जून तक इंदिरा अम्मा कैंटीन खुल जाएगी। कैंटीन में चावल, दाल, सब्जी, रोटी और चटनी की थाली प्रति यात्री को 30 रुपये में मिलेगी, जो बाजार से 10 रुपये कम होगी। यही नहीं तीर्थयात्रियों को पैकिंग भोजन की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
इंदिरा अम्मा कैंटीन का संचालन करने वाली हिमाद्री स्वयं सहायता समूह ने शनिवार से बीटीसी में खुलने वाली कैंटीन में रंगाई पुताई का कार्य शुरू कर दिया है। समूह से जुड़ी कोमल ने बताया कि चार जून तक कैंटीन में फर्नीचर की व्यवस्था और खाना बनाने को किचन तैयार कर ली जाएगी। पांच जून को कैंटीन तीर्थयात्रियों के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
बताया कि इंदिरा अम्मा कैंटीन में भोजन की थाली तीर्थयात्रियों को बाजार से रियायती दर में परोसी जाएगी। चारधाम पर जाने वाले श्रद्घालु रास्ते के लिए खाना पैक करने की डिमांड करेंगे तो उन्हें पैकिंग खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
पांच बजे से रात 11 बजे तक सेवा
हिमाद्री स्वंय सहायता समूह से जुड़ी मुस्कान ने बताया कि इंदिरा अम्मा कैंटीन प्रतिदिन तड़के पांच बजे से रात 11 बजे तक खुलेगी। तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ने पर कैंटीन को पूरी रात खोलने की योजना है।