फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Camps being decorated in government land, administration oblivious

सरकारी भूमि में सज रहे कैंप, प्रशासन बेखबर

Wed, 15 Dec 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Camps being decorated in government land, administration oblivious
08 बैरागढ़ गांव में राजस्व की भूमि पर कैंप संचालक कर रहे कब्जा। - फोटो : RISHIKESH
लक्ष्मणझूला-सिलोगी मोटर मार्ग स्थित बैरागढ़ क्षेत्र में राजस्व की भूमि पर धड़ल्ले से अवैध कब्जे हो रहे हैं। कैंप संचालक सरकारी भूमि पर कैंपों का संचालन कर रहे हैं। पौड़ी प्रशासन इस ओर कार्रवाई करने के बजाय बेखबर बना हुआ है।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत हेंवलघाटी के फूलचट्टी, गरुड़चट्टी, मोहनचट्टी, बैरागढ़, रत्तापानी, बिजनी और नैल आदि क्षेत्रों में कैंप संचालित हो रहे हैं। कुछ कैंप संचालकों ने यहां ग्रामीणों की भूमि लीज पर ले रखी है तो कुछ लोगों ने ग्रामीणों से भूमि खरीद रखी है। इनमें से कई लोग ऐसे हैं, जो ग्रामीणों और सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सिंदुड़ी के पूर्व प्रधान अरुण जुगलान ने बताया कि बैरागढ़ आपदाग्रस्त क्षेत्र है। अगस्त 2014 की दैवीय आपदा ने ग्रामीणों की कृषि भूमि और भवन जमींदोज कर दिए थे। धीरे-धीरे गांव में व्यवस्था पटरी पर लौटनी शुरू हो रही है। अब बाहरी लोग ग्रामीणों की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। गांव के आसपास कई हेक्टेयर भूमि राजस्व विभाग की है, जिस पर कैंप संचालक कब्जा कर रहे हैं। इस बारे में कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बैरागढ़ क्षेत्र में राजस्व की भूमि पर कब्जा करने का मामला संज्ञान में है। इस बारे में ग्रामीणों की ओर से भी शिकायत की जा चुकी है। विभागीय स्तर पर इसकी जांच की प्रक्रिया चल रही है।
-मनजीत सिंह गिल, तहसीलदार, बिथ्याणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed