{"_id":"638a4fe2ca35453f1725072f","slug":"campaign-going-on-in-paper-indiscriminate-use-of-polythene-rishikesh-news-drn429859113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कागजों में चल रहा अभियान, धड़ल्ले से हो रहा पॉलिथीन का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कागजों में चल रहा अभियान, धड़ल्ले से हो रहा पॉलिथीन का इस्तेमाल
विज्ञापन
सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद शहर में अब भी पॉलिथीन का खूब प्रयोग किया जा रहा है। लोग भी सब्जी, फल आदि सामान खरीदने के लिए घर से थैला लेकर नहीं जा रहे हैं। निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को लेकर जोरशोर से अभियान शुरू किया लेकिन ये शुरुआती चरण में ही दम तोड़ गया।
भारत सरकार ने एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग और भंडारण पर रोक लगाई थी। इसके बाद नगर निगम ने एक सप्ताह तक बाजारों में चेंकिंग अभियान चलाया। टीम ने पॉलीथिन जब्त कर दुकानदरों पर कार्रवाई भी की। अब शायद निगम की टीम अभियान को भूल चुकी है। शुक्रवार को छोटी सब्जी मंडी में पड़ताल के दौरान शहर में पॉलीथिन पर प्रतिबंध की हकीकत सामने आई। छोटी सब्जीमंडी में फल और सब्जी की लगभग सभी दुुकानों में पॉलीथिन रखी मिली। दुकादार लोगों को पॉलिथीन में फल और सब्जी देते नजर आए। ग्राहक भी बिना किसी संकोच के बड़े आराम से फल और सब्जी पॉलीथिन में ले जाते दिखे। प्रतिबंध के शुरुआती दिनों में दुकानदार ग्राहकों से थैला लाने का अनुरोध करते थे लेकिन छोटी सब्जीमंडी में कोई भी दुकानदार ग्राहक से सब्जी और फल रखने के लिए थैला मांगता नहीं दिखा।
हाट में भी होता है जमकर प्रयोग
आईडीपीएल, श्यामपुर और सोमेश्वर मंदिर मैदान में लगने वाली हाट में सबसे ज्यादा पॉलीथिन का इस्तेमाल हो रहा है। ग्राहक हाट में थैले लेकर आते हैं लेकिन थैले लाने के बाद भी ग्राहक पॉलीथिन में सामान लेते हैं। यहां दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे चम्मच, कांटो आदि का भी जमकर प्रयोग होता है।
विज्ञापन
सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर अभियान चलाया जाता है। अधिकारियों को सब्जीमंडी और हाट में प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। - राहुल गोयल, नगर आयुक्त