फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Call to make the Kanwar Yatra plastic-free

Rishikesh News: कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान

Sat, 25 Jul 2026 02:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 25 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Call to make the Kanwar Yatra plastic-free
रमार्थ निकेतन में ऋ​षिकुमारो के साथ पर्यावरण का संदेश देते स्वामी चिदानंद सरस्वती।स्रोत- परमार् - फोटो : Archive
परमार्थ निकेतन में अंतरराष्ट्रीय सेल्फ केयर डे के अवसर पर स्वयं की देखभाल विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती ने आगामी कांवड़ यात्रा को प्रकृति, संस्कृति, संस्कार और सनातन के संरक्षण का माध्यम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए तीर्थनगरी शिवभक्तों और कांवड़ियों के स्वागत-अभिनंदन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की कांवड़ यात्रा केवल आस्था की यात्रा न होकर प्रकृति संरक्षण का भी संदेश दे।
विज्ञापन

तीर्थनगरी के कण-कण में भगवान शिव का वास है, इसलिए इसकी स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि यात्रा मार्ग में लगने वाले भंडारे सेवा और श्रद्धा के केंद्र हैं। सभी सेवा संस्थाएं एवं श्रद्धालु प्लास्टिक की प्लेट, गिलास और पॉलिथीन के स्थान पर पत्तल, मिट्टी अथवा स्टील के बर्तनों सहित अन्य पर्यावरण अनुकूल सामग्री का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यह छोटी-सी पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान साबित हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कांवड़ यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेकर यात्रा को हरित कांवड़ यात्रा बनाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुए ध्वनि प्रदूषण, कूड़ा-कचरा और प्राकृतिक संसाधनों के अनावश्यक दोहन से बचना चाहिए। यात्रा के दौरान जीव-जंतुओं, स्थानीय समुदाय और प्रकृति के प्रति सम्मान और सहयोग का भाव रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed