फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Busted out a rally against the government Harak

सरकार के खिलाफ हरक निकालेंगे पर्दाफाश रैली

Sat, 13 Aug 2016 01:17 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Sat, 13 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Busted out a rally against the government Harak
पर्दाफाश रैली - फोटो : amar ujala

कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत 21 अगस्त से पर्दाफाश रैली निकालेंगे। आठ दिवसीय रैली का आगाज कुमाऊं के धारचूला से होगा। यह बात उन्होंने शुक्रवार को शहर के रेलवे रोड के पास एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। वह एबीवीपी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे थे।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के काले कारनामों को उजागर करने के लिए वह 21 अगस्त से पर्दाफाश रैली शुरू करेंगे। 28 अगस्त तक होने वाली रैली में सीएम और विधानसभा स्पीकर गोविंद कुंजवाल के विधानसभा क्षेत्र धारचूला, पिथौरागढ़, सोमेश्वर, बागेश्वर, जागेश्वर में लोगों को सरकार की हकीकत बताई जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मंत्री रावत ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय षड़यंत्रकारियों का अड्डा बन गया है। बताया कि अर्द्घकुंभ में 200 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। हरिद्वार में बनाए गए स्थाई पुल बारिश में बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने 14 अगस्त को यमकेश्वर विस के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। वहीं, उन्होंने एबीवीपी के नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष अमित पंवार और उपाध्यक्ष शुभम गौड़ को बधाई दी। इस दौरान राकेश अग्रवाल, विशाल कक्कड़, संजय शास्त्री, दिनेश सती, पंकज शर्मा, चेतन शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed