{"_id":"69f265646d1d73840c0ec846","slug":"bus-service-started-from-aiims-to-madhav-seva-sadan-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-959202-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एम्स से माधव सेवा सदन तक बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एम्स से माधव सेवा सदन तक बस सेवा शुरू
Thu, 30 Apr 2026 01:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सासंद त्रिवेंद्र रावत: एम्स
- फोटो : Archive
विज्ञापन
एम्स से माधव सेवा विश्राम सदन तक अब बस सेवा का संचालन शुरू हो गया है। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने अपने सांसद कोटे से एम्स को एक बस भेंट किया है। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने बुधवार को एम्स परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में बस सेवा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह बस सेवा मरीजों और उनके परिजनों को होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए एक बड़ी पहल है। माधव सेवा विश्राम सदन पिछले दो वर्षों से वीरभद्र मार्ग पर एम्स में उपचार कराने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था कर रहा है। अब सदन में रुकने वाले रोगियों को एम्स तक आने-जाने की सुविधा भी मिलेगी। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने सांसद रावत का आभार व्यक्त करते हुए इसे मरीजों के हित में सराहनीय योगदान बताया।

कुरुक्षेत्र। करनाल ले जाने के लिए डंपर में कचरा लोड करते हुए। संवाद- फोटो : Archive
विज्ञापन