{"_id":"6748c91fe47de242b208e607","slug":"bus-full-of-wedding-guests-collides-with-divider-12-injured-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-558495-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बरातियों से भरी बस डिवाइडर से टकराई, 12 घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बरातियों से भरी बस डिवाइडर से टकराई, 12 घायल, एक गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
लच्छीवाला टोल प्लाजा पर ब्रेक फेल होने से बरातियों को लेकर दिल्ली जा रही एक बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार 30 में से 12 बराती घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को दून अस्पताल में रेफर किया गया है।
दिल्ली से नेहरूग्राम देहरादून में एक बरात आई थी। विवाह संपन्न होने के बाद 30 बरातियाें को लेकर बस वापस संगम विहार दिल्ली वापस लौट रही थी। सुबह 10.30 बजे के आसपास लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास बस में तकनीकी खराबी आने के बाद ब्रेक फेल हो गए और चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया।
अनियंत्रित बस लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास डिवाइडर पर तेज गति से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना होते ही सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के सामने का कांच चकनाचूर हो गया। घायलों को बस से निकालकर आपातकालीन वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला भिजवाया गया।
विज्ञापन
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि बस सवार महिला बाराती मंजू को गंभीर चोटें आने पर दून अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल बरातियों में नरेंद्र वंसवाल, चंद्रवती, वैष्णवी, दीपक कुमार, अंजू, शानवी, नवीन, राजेंद्र प्रसाद, निवांश, बबलू, सुमित सभी निवासी संगम विहार दिल्ली का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया।