फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Broke the glass of 14 garbage vehicles of Nigam Nagar

सिरफिरे ने नगर निगम के 14 कूड़ा वाहनों के शीशे तोड़े

Fri, 16 Jul 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Broke the glass of 14 garbage vehicles of Nigam Nagar
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश परिसर में खड़े डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने वाले 14 वाहनों के किसी अज्ञात व्यक्ति ने शीशे तोड़ दिए। सहायक नगर आयुक्त एलमदास ने कोतवाली पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि निगम की ओर शिकायत दर्ज कराई गई है कि काम पूरा होने के बाद नगर निगम परिसर में सभी कूड़े के वाहन खड़े हो जाते हैं। बीते बुधवार को यहां पर करीब 17 वाहन खड़े थे। बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने 14 वाहनों के शीशे तोड़ दिए। रात में जब शीशे टूटने की आवाज आई तो समीप रहने वाले निगम कर्मी बाहर आए। तब तक एक व्यक्ति वहां से निकल चुका था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया किसी विक्षिप्त व्यक्ति की ओर से किया गया प्रतीत हो रहा है। कहा नगर निगम और आसपास क्षेत्र में जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उनकी फुटेज एकत्रित की जा रही है। इस मामले में एक संदिग्ध विक्षिप्त को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र क्वीरियाल ने बताया कि 14 कूड़ा वाहन क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद बृहस्पतिवार सुबह के समय निगम क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन के लिए वाहनों की रवानगी नहीं हो पाई। इस मामले में संबंधित बीमा कंपनी को सूचित किया गया। जिसके बाद बीमा कर्मी मौके पर आए। क्षतिग्रस्त वाहनों का आवश्यक निरीक्षण करने के बाद वाहनों को अपने-अपने क्षेत्र में रवाना किया गया। जिस कारण कूड़ा कलेक्शन का काम देर से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed