फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Brilliant students of Uttarakhand Board were honored

Rishikesh News: उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Thu, 15 May 2025 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Brilliant students of Uttarakhand Board were honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विवेकानंद योग सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह, गढ़वाल भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड के संभाग निरीक्षक नत्थी लाल बंगवाल, प्रबंध समिति प्रबंधक प्रो. गौरव वार्ष्णेय, संरक्षक अनिल कुमार मित्तल, विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने संयुक्तरूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट के आयुष रावत को प्रदेश की वरियता सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 11,000 रुपये, गौरी रतूड़ी को 17वां स्थान प्राप्त करने पर 10,000 और वंशिका भट्ट को 21वां स्थान प्राप्त करने पर 9,000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा हर्षिता डोभाल, सोनाली नेगी, देवांश भट्ट, आशना सकलानी, तनुज राणा, रंजीत कुमार वर्मा, हर्षित पुरोहित, सांभवी को दो-दो हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हाईस्कूल में प्रदेश की वरियता सूची में 20वां स्थान प्राप्त करने पर लोकेश पंत, गौरव तिवारी को 10000, और 25वां स्थान प्राप्त करने वाले अभिनव राणा को 9,000 की धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिवम नेगी, विमल सिंह, सत्यम राणा, शिवम पाल, अंशिका शर्मा, हिमानी श्रीवाल, लक्ष्मी रावत, शिवांश, लक्की शर्मा को दो-दो हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय बडोनी, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, समर बहादुर चौहान, हेमंत गुप्ता, नवल कपूर, डॉ. गिरीश मिश्रा, मीरा रतूड़ी, अशोक पांडेय, मंजू बडोला, मदन लाल वालिया, राजेश कोठियाल, कुलदीप टंडन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed